फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कैसे हुआ था प्राचीन माया सभ्यता का विनाश? सैकड़ों साल से बना है रहस्य

Fri, 01 May 2020 01:53 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 01 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
History of Ancient Maya civilization mystery
माया सभ्यता के खंडहर - फोटो : Social media

अगर आपने इतिहास पढ़ा होगा तो माया सभ्यता के बारे में कुछ न कुछ जरूर जानते होंगे। वैसे तो यह एक प्राचीन सभ्यता है, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी बहुत कम ही पता है और इसीलिए इस सभ्यता को किसी रहस्य से कम नहीं माना जाता। सैकड़ों सालों से वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर इस प्राचीन सभ्यता का विनाश कैसे हुआ था, लेकिन अभी भी उनके पास इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। हालांकि इसको लेकर कई तरह के दावे जरूर किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस सभ्यता का क्या इतिहास रहा है और यह क्यों हमारे लिए खास है। 

History of Ancient Maya civilization mystery
माया सभ्यता के खंडहर - फोटो : Social media

माना जाता है कि माया सभ्यता अमेरिका की प्राचीन सभ्यता थी, जो ग्वाटेमाला, मेक्सिको, होंडुरास और यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। खासतौर पर इसे मेक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता माना जाता है। इस सभ्यता की शुरुआत 1500 ईसा पूर्व में हुई थी। कहते हैं कि 16वीं सदी में इस सभ्यता का पूरी तरह से अंत हो गया था, लेकिन इसके पतन की शुरुआत 11वीं सदी से ही हो गई थी। 

History of Ancient Maya civilization mystery
ब्लू होल, बेलिज - फोटो : Social media

कुछ साल पहले शोधकर्ताओं ने बेलिज के प्रसिद्ध 'ब्लू होल' और उसके आसपास खनिजों का विश्लेषण किया था, जिसके आधार पर उन्होंने कहा था कि 800 से 900 ईस्वी के मध्य यहां एक भयंकर सूखा पड़ा था और उसी की वजह से माया सभ्यता का विनाश हो गया। हालांकि 'लाइव साइंस' की रिपोर्ट कुछ और ही कहती है। उनके मुताबिक, सूखा छठी शताब्दी से लेकर 10वीं शताब्दी तक पड़ा था, जो माया सभ्यता के अंत का कारण बना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
History of Ancient Maya civilization mystery
माया सभ्यता का कैलेंडर - फोटो : Social media

माना जाता है कि माया सभ्यता के लोगों को कला से लेकर गणित, वास्तुशास्त्र और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में महारत हासिल थी। इसके अलावा खगोलीय ज्ञान में तो वो निपुण थे। उन्होंने एक कैलेंडर भी बनाया था, जिसमें विभिन्न धार्मिक त्योहारों और खगोलीय घटनाओं का वर्णन मिलता है। इसे माया सभ्यता का कैलेंडर कहा जाता है। शायद आपको पता न हो, लेकिन माया सभ्यता के कैलेंडर में ही इस बात की भविष्यवाणी की गई थी कि 2012 में दुनिया खत्म हो जाएगी। हालांकि यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी। 

विज्ञापन
History of Ancient Maya civilization mystery
माया सभ्यता के खंडहर - फोटो : Social media

वैसे माना सभ्यता की शासन व्यवस्था के बारे में तो कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन माना जाता है कि माया शासक सामान्यतः पुरुष ही हुआ करते थे। कभी कभार ही रानियां शासन करती थीं। इस सभ्यता में राजा का पद पैतृक होता था, जिसके मुताबिक उसकी मौत के बाद उसका बड़ा बेटा ही राजा बनेगा। ऐसा माना जाता है कि राजा के सिंहासन पर बैठते समय देवताओं को खुश करने के लिए इंसानों की बलि भी दी जाती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed