फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर खुल सकती है वेल्स की ये 'गुप्त' रेलवे सुरंग, 58 साल से है वीरान

Mon, 04 May 2020 06:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
hidden railway tunnel of Wales Abernant tunnel designed by Isambard Kingdom Brunel could be reopened as cycle path
वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं या यूं कहें कि लोग उन जगहों को भूल गए हैं। इन्हीं में से एक है वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट'। आपने शायद इसका नाम भी नहीं सुना होगा, लेकिन एक समय था जब इस सुरंग से होकर ट्रेनें गुजरती थीं। आखिरी बार यहां से ट्रेन करीब 58 साल पहले यानी साल 1962 में गुजरी थी। उसके बाद से यह सुरंग ऐसी वीरान हुई कि यह किसी भुतिया जगह की तरह दिखने लगी। अब इस सुरंग को एक बार फिर से खोलने पर विचार किया जा रहा है। 

hidden railway tunnel of Wales Abernant tunnel designed by Isambard Kingdom Brunel could be reopened as cycle path
वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' - फोटो : Social media

महान निर्माणकर्ता इसामबर्ड किंगडम ब्रुनेल द्वारा वर्ष 1853 में डिजाइन की गई इस रेलवे सुरंग को साइकिल चालकों के लिए खोला जा सकता है। पहले इस सुरंग का इस्तेमाल ट्रेन से कोयला ले जाने के लिए किया जाता था। 1.4 मील लंबी यह सुरंग अगर साइक्लिस्ट और पैदल चलने वालों के मार्ग के रूप में तब्दील हो जाए तो यह यूरोप में अपनी तरह की सबसे लंबी सुरंग होगी। सैकड़ों लोगों ने भी इसे यातायात-मुक्त मार्ग बनाने की योजना का समर्थन किया है। 

hidden railway tunnel of Wales Abernant tunnel designed by Isambard Kingdom Brunel could be reopened as cycle path
वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' - फोटो : Social media

यह सुरंग वेल्स के दो शहरों मेरथिर टाइडफिल और एबरडेयर को जोड़ती है। इस सुरंग के प्रवेश द्वार अभी भी खुले हैं, लेकिन लोगों को प्रवेश करने से रोकने के लिए गेट बंद हैं, लेकिन अब इसे खोलने पर विचार किया जा रहा है। लगभग 800 लोगों ने इससे संबंधित योजनाओं पर अपनी बात रखने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण भी किया है, जिसमें कहा गया है, 'कम यातायात, अधिक व्यायाम। सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए सुरंग को खोलना एक महान विचार है। वेल्स में इसकी अधिक जरूरत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
hidden railway tunnel of Wales Abernant tunnel designed by Isambard Kingdom Brunel could be reopened as cycle path
वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' - फोटो : Social media

यहां रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि सुरंग मेरथिर टाइडफिल और एबरडेयर दोनों घाटियों के लिए एक शानदार विशेषता होगी और मैं इसका इस्तेमाल साइकिल चलाने के लिए करूंगा, न कि केवल दो शहरों के बीच आने-जाने के लिए। कुछ लोगों ने तो सुरंग को एक एतिहासिक विरासत और संभावित पर्यटक आकर्षण का केंद्र भी बताया है। 

विज्ञापन
hidden railway tunnel of Wales Abernant tunnel designed by Isambard Kingdom Brunel could be reopened as cycle path
वेल्स की 'गुप्त' रेलवे सुरंग 'एबरनेंट' - फोटो : Social media

मेरथिर टाइडफिल काउंटी बोरो के काउंसलर गेरेंट थॉमस ने कहा कि हम जानते हैं कि सुरंग को फिर से खोलने की बात को लेकर लोग उत्साहित हैं, इसलिए हमने सोचा कि उनको भी इसमें शामिल किया जाए। अगले चरण में हमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की टिप्पणियों को देखना होगा, और फिर सुरंग के रखरखाव/लागत और एक पूर्ण विस्तृत व्यापार योजना का विश्लेषण करना होगा। अगर ज्यादातर लोग इसे खोलने के पक्ष में होंगे तो हम एक बार फिर से इसपर विचार करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed