{"_id":"68385931df0ffd7cd202f148","slug":"hidden-mountain-treasure-box-full-of-gold-coins-discovered-in-czech-republic-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: पहाड़ पर टहल रहे दो लोगों को मिला बक्सा, खोलते ही उड़ गए होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: पहाड़ पर टहल रहे दो लोगों को मिला बक्सा, खोलते ही उड़ गए होश
Thu, 29 May 2025 06:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 06:25 PM IST
सार
Zara Hatke: कभी-कभी लोगों के साथ ऐसी घटना घटा जाती है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती है। ऐसा ही कुछ चेक रिपब्लिक में दो लोगों के साथ हुई है। दो लोग पहाड़ पर घूम रहा थे, लेकिन उनके हाथ कुछ ऐसा लगा कि वो हैरान हो गए।
विज्ञापन
पहाड़ पर टहल रहे दो लोगों को मिला बक्सा, खोलते ही उड़ गए होश
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: कभी-कभी लोगों के साथ ऐसी घटना घटा जाती है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती है। ऐसा ही कुछ चेक रिपब्लिक में दो लोगों के साथ हुई है। दो लोग पहाड़ पर घूम रहा थे, लेकिन उनके हाथ कुछ ऐसा लगा कि वो हैरान हो गए। दरअसल, पहाड़ पर घूमते-घूमते दोनों के हाथ एक खजाना लग गया। उन्हें एक बड़ा बक्सा मिल गया जिसमें सोने के सिक्के और गहने भरे हुए थे।
विज्ञापन
दो लोग एक पहाड़ को पार कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें ऐसी वस्तु मिली, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। चेक गणराज्य का यह मामला है। फरवरी में दोनों शख्स जब उत्तर-पूर्वी चेक गणराज्य के क्रकोनोसे पर्वतों पर एक पगडंडी पर टहल रहे थे, तो उनकी नजर पत्थर की दीवार से बाहर निकले एक रहस्यमयी एल्युमीनियम के बक्से पर पड़ गई।
विज्ञापन
उन्होंने इस अजीबोगरीब बक्से को खोलकर देखा तो उसमें 15 पाउंड का खजाना मिला। इसमें दस कंगन, 16 सिगार केस, एक पाउडर कॉम्पैक्ट, एक कंघी, एक चाबी वाली चेन और 598 सोने के सिक्के शामिल थे।
विज्ञापन
Video: अमेरिका की सड़क पर निकली हिंदुस्तानी दूल्हे की बारात, जाम हो गया पूरा वॉल स्ट्रीट, वायरल हुआ वीडियो
खजाने पाने वाले लोगों ने अपना नाम गुप्त रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक खजाना पूर्वी बोहेमिया संग्रहालय को सौंप दिया। अभी भी खजाने का मूल्यांकन किया जा रहा है, क्योंकि सिगार के दो बक्सों को अभी भी खोलना बाकी है।
Viral Video: गर्मी से परेशान शख्स ने पुराने टायर से बना डाला 'देसी एसी', ऐसा जुगाड़ देखकर हर कोई हैरान
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संग्रहालय विशेषज्ञ वोज्टेक ब्रैडले ने कहा कि सिर्फ इन सिक्कों का मूल्य करीब 360,000 डॉलर (तीन करोड़ रुपये) है। हालांकि, विशेषज्ञ इस खजाने की खोज को लेकर असमंजस में हैं। बक्से में 1921 के कुछ सिक्के हैं। खजाने की उत्पत्ति को लेकर अभी सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।