फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   heroic humanity punjab villagers carry student on backs across broken road after floods video viral

Video: बारिश से टूट गई सड़क, तो गांव वालों ने बच्चों को पीठ पर बैठाकर कराई पार, वीडियो देखकर लोग कर रहे तारीफ

Fri, 25 Jul 2025 05:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मोगा के एक छोटे से गांव का है, जहां स्कूली बच्चे हर दिन की तरह पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन जब बच्चों ने देखा कि उनका रास्ता ही अब पानी और कीचड़ में डूब चुका है, तो वह डर गए।

विज्ञापन
heroic humanity punjab villagers carry student on backs across broken road after floods video viral
बारिश से टूट गई सड़क, तो गांव वालों ने बच्चों को पीठ पर बैठाकर कराई पार - फोटो : x

विस्तार

Monsoon Flood School Kids Rescue: मानसून की बारिश जहां एक तरफ लोगों के लिए राहत लेकर आती है, तो कई बाहर यह आपदा बन जाती है। ज्यादा बारिश की वजह कई बार लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पंजाब के मोगा जिले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। भारी बारिश की वजह से गांव की मुख्य सड़क टूट गई। रास्ता टूट जाने से हर कोई परेशान हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। लेकिन गांव के लोगों कुछ ऐसा किया, जिसने इंसानियत की शानदार तस्वीर पेश की।  

विज्ञापन


गांव के लोगों ने दिखाई बहादुरी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मोगा के एक छोटे से गांव का है, जहां स्कूली बच्चे हर दिन की तरह पढ़ाई के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन जब बच्चों ने देखा कि उनका रास्ता ही अब पानी और कीचड़ में डूब चुका है, तो वह डर गए। इसके बाद गांव के कुछ लोग फरिश्ते बनकर आए और बच्चों को अपनी पीठ पर चढ़ाकर उस टूटी हुई सड़क से सुरक्षित पार कराया।
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव वाले पूरी हिम्मत और धैर्य के साथ बच्चों को पानी से भरी सड़क पार करा रहे हैं। कहीं पर कीचड़ है, कहीं पानी की गहराई, लेकिन इन लोगों की हिम्मत ने बच्चों के चेहरे पर डर नहीं आने दिया। यह देखकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Video: वायरल होने के लिए शख्स ने गाय के थन से सीधे बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देखते ही लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। गांव वालों की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, ये हैं असली हीरो, जो बिना किसी इनाम के इंसानियत निभाते हैं। एक अन्य ने कहा कि आज भी दिलों में इंसानियत जिदा है। एक और शख्स ने लिखा है, ये गांव नहीं, फरिश्तों का घर है। लोगों के जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। 

Viral Video: मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर, तभी खतरनाक जीव ने मुंह में दबोचा और फिर...

जानकारी के मुताबिक, मोगा के एक गांव की सड़क बह गई। स्कूल जाने वाले बच्चे फंस गए। लोगों ने अपनी पीठ को पुल बनाकर 30 बच्चों को पार कराया। कई साल बाद ऐसी तस्वीर देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed