फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man feeds baby raw milk directly from cow udder internet outraged over shocking viral video

Video: वायरल होने के लिए शख्स ने गाय के थन से सीधे बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देखते ही लोगों का फूटा गुस्सा

Fri, 25 Jul 2025 01:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

Viral Video: डॉक्टर ने कहा कि कच्चे दूध में खतरनाक बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई और साल्मोनेला हो सकते हैं, जो बच्चे को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और गंभीर संक्रमण दे सकते हैं। कई बार यह इंफेक्शन किडनी फेलियर तक की वजह बन सकते हैं। 

विज्ञापन
man feeds baby raw milk directly from cow udder internet outraged over shocking viral video
वायरल होने के लिए शख्स ने गाय के थन से सीधे बच्चे को पिलाया दूध - फोटो : X@DonaldTunp75739

विस्तार

Man Feeding Baby Milk from Cow Udder: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। शख्स ने रील बानने के चक्कर में कुछ ऐसा किया है, जिसके कारण लोग भड़क गए हैं। वायरल वीडियो में एक आदमी अपने छोटे बच्चे को गाय के थन से सीधा कच्चा दूध पिला रहा है। वह हंस रहा है, माना जैसे कुछ अनोखा काम कर रहा हो। हालांकि, इस वीडियो को देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। 

विज्ञापन


सबसे पहले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @theliverdr नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने वाले शख्स डॉक्टर हैं और एक लिवर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने इस वीडियो को देखते ही चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कच्चा दूध, खासकर गाय का बिना उबला दूध, नवजात या छोटे बच्चों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि कच्चे दूध में खतरनाक बैक्टीरिया जैसे ई. कोलाई और साल्मोनेला हो सकते हैं, जो बच्चे को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और गंभीर संक्रमण दे सकते हैं। कई बार यह इंफेक्शन किडनी फेलियर तक की वजह बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: जैगुआर ने ब्लैक पैंथर पर पीछे से घात लगाकर किया हमला, फिर खूंखार जानवर ने ऐसे सिखाया सबक

लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स इस सब से अनजान या अनदेखा करता नजर आता है। शायद वह सोचता है कि देसी तरीके ही सबसे शुद्ध हैं, लेकिन इस 'देसी परंपरा' को निभाने के चक्कर में वह अपने बच्चे की सेहत को अनजाने में नुकसान पहुंचा सकता है। एक शख्स ने लिखा, ये क्या कर रहे हैं लोग? बच्चे का पेट कोई एक्सपेरिमेंट की जगह नहीं है। 

Viral Video: मगरमच्छ को शिकार बनाने की कोशिश में था विशाल अजगर, तभी खतरनाक जीव ने मुंह में दबोचा और फिर...

एक अन्य शख्स ने कहा कि सिर्फ व्यूज और वायरल होने चक्कर में लोग अब बच्चों की जान से खिलवाड़ करने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि बच्चों के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed