फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   haryanas video goes viral amid marathi language controversy latest News in Hindi

Video: मराठी भाषा विवाद के बीच वायरल हुआ हरियाणा का वीडियो, ताउ ने लड़के से कहा हरियाणवी में बात कर और फिर...

Thu, 10 Jul 2025 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 03:29 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हरियाणवी शख्स जोर से चिल्लाते हुए पूछता है कि यहां पर महाराष्ट्र से कौन है और फिर उसे वो अपने पास बुलाता है। इसके बाद एक लड़का उसके पास आता है।

विज्ञापन
haryanas video goes viral amid marathi language controversy latest News in Hindi
मराठी भाषा विवाद के बीच वायरल हुआ हरियाणा का वीडियो - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: महाराष्ट्र में भाषा विवाद लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में भाषा के मुद्दे पर विवाद छिड़ा हुआ है। विवाद के केंद्र में हिंदी भाषा है। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो में देखे होंगे, जिसमें मराठी बोलने के लिए जोर दिया जा रहा है। मराठी न बोलने पर लोगों से बहस और मारपीट करते हुए देखा होगा। अब इस बीच हरियाणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपको असली भारत और असली भारतीय होना किसे कहा जाता है वो बताएगा। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में आखिर क्या है? 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हरियाणवी शख्स जोर से चिल्लाते हुए पूछता है कि यहां पर महाराष्ट्र से कौन है और फिर उसे वो अपने पास बुलाता है। इसके बाद एक लड़का उसके पास आता है। लड़के से शख्स पूछता है कि तुम कहां से हो, तो उसने बताया कि वह नासिक से है। 
विज्ञापन


इसके बाद शख्स उसे बोलता है कि 'हरियाणवी में बात कर।' इसके बाद वो लड़का मुस्कुराता है और सिर हिलाकर बोलता है कि उसे नहीं आती। यह सुनकर हरियाणवी शख्स कहता है, 'नहीं आती, फिर यहां कैसे आया, यहां कैसे काम कर रहा है?' 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: शादी में बिना शर्ट के स्टेज पर पहुंचे दूल्हे के दोस्त, दिखाने लगे बॉडी, लड़का शर्म से हुआ लाल

वो लड़का यह सुनकर चुप होता है मगर अगले ही पल शख्स ने दिल जीत लेने वाली बात कहता है। वो कहता है कि अरे तेरा देश है, यहां तू काम नहीं करेगा तो कौन करेगा। तेरा देश है, तू जो मर्जी वो कर। यह सब सुनकर वो भी खुश हो जाता है।

Viral Video: न मेकअप न गहने और न महंगे कपड़े, विदेशी फोटोग्राफर ने राजस्थानी लड़की की ली इतनी शानदार तस्वीरें

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VikashMohta_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है, जबकि करीब 500 लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है, हरियाणवी भाई ने दिल जीत लिया। एक अन्य ने कहा है कि देश पहले बाकी सब बाद में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed