Viral Video: शादी में बिना शर्ट के स्टेज पर पहुंचे दूल्हे के दोस्त, दिखाने लगे बॉडी, लड़का शर्म से हुआ लाल
Viral Video: आपने अब तक कई शादियों में हिस्सा लिया होगा, जहां मंच की सजावट, खाना, डांस और रीति-रिवाज आपका ध्यान खींचते होंगे। लेकिन क्या आपने किसी शादी में वरमाला के तुरंत बाद बॉडी बिल्डिंग शो देखा है? सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है, लेकिन एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में सोशल मीडिया का चलन इतना बढ़ चुका है कि लोग जहां कुछ भी अलग, मजेदार या अजीब देखते हैं, उसे तुरंत कैमरे में कैद कर लेते हैं। फिर उस वीडियो को सीधा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया जाता है। उसके बाद शुरू होता है वायरल होने का सिलसिला। अगर वो वीडियो जनता को थोड़ी भी अनोखी या मजेदार लगती है तो वह कुछ ही घंटों में हजारों-लाखों तक पहुंच जाती है। इस समय एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक शादी समारोह का है और कुछ ऐसा दिखा रहा है, जो आपने शायद ही कभी देखा हो। आप भी इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपने अब तक कई शादियों में हिस्सा लिया होगा, जहां मंच की सजावट, खाना, डांस और रीति-रिवाज आपका ध्यान खींचते होंगे। लेकिन क्या आपने किसी शादी में वरमाला के तुरंत बाद बॉडी बिल्डिंग शो देखा है? सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है, लेकिन एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। तभी उनके सामने तीन युवक आते हैं, जिन्होंने जिम में कड़ी मेहनत कर बॉडी बनाई है। वे मंच के सामने खड़े होकर बाकायदा अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। कभी बाइसेप्स दिखा रहे हैं तो कभी एब्स। यह पूरा नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान भी हैं और कुछ लोग तो हंसते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं।
यह अब कौन सा नया ड्रामा शुरू हो गया है आजकल बिहार की शादियों में 😅😂 pic.twitter.com/aMiz04ZvAx
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) July 9, 2025
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इन्हीं में से किसी एक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "यह अब कौन सा नया ड्रामा शुरू हो गया है आजकल बिहार की शादियों में?" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "कोई इनको पीटा क्यों नहीं?" वहीं एक और यूजर ने हंसने वाला इमोजी डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों को यह मनोरंजक लगा तो कुछ ने इसे अजीब और शादी के माहौल के खिलाफ बताया।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां पहले शादियों में डांस या डीजे पर थिरकना चर्चा में रहता था। वहीं अब बॉडी शो जैसे अतरंगी कारनामे भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यह पूरी घटना भले ही थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह आज के डिजिटल युग की सच्चाई है, जहां हर पल कैमरे में कैद होता है और पल भर में पूरी दुनिया तक पहुंच जाता है।