फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gurugram Rain Woes Cab Fares Soar to 400 rupees for 8 Km as Waterlogging Leaves Commuters Stranded

Viral Video: गुरुग्राम की बारिश बनी आफत, सड़कें डूबीं, कैब के किराए ने उड़ाए होश

Sat, 08 Aug 2026 10:14 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Aug 2026 10:14 AM IST
सार

Video: गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। एक महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि 8 किलोमीटर के सफर के लिए 400 रुपये तक किराया दिख रहा है फिर भी कैब बुक नहीं हो रही। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और DDMA ने कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Gurugram Rain Woes Cab Fares Soar to 400 rupees for 8 Km as Waterlogging Leaves Commuters Stranded
8 किलोमीटर के सफर में लगा 400 रुपये का किराया - फोटो : इंस्टाग्रामhensi__soni

विस्तार

गुरुग्राम में बारिश होते ही लोगों के लिए घर से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। सड़क पर पानी भरता है, ट्रैफिक की रफ्तार थम जाती है और ऊपर से कैब बुक करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर कैब मिल जाए तो किराया देखकर अगला झटका लग जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक महिला ने गुरुग्राम की बारिश के बाद अपनी परेशानी बताई है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हेनसी सोनी नाम की महिला ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत पानी से भरी सड़कों से होती है। पहली नजर में बारिश का मौसम अच्छा लग सकता है, लेकिन ऑफिस जाने की बारी आते ही तस्वीर बदल जाती है। वीडियो में हेनसी कहती हैं कि उन्हें भी शुरुआत में मौसम काफी अच्छा लगा था। लेकिन जब ऑफिस जाने के लिए कैब बुक करने की कोशिश की तो परेशानी शुरू हो गई। उनका कहना है कि वह करीब एक घंटे से कैब बुक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कैब मिल ही नहीं रही।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hensi Soni (@hensi__soni)

विज्ञापन
विज्ञापन



8 किलोमीटर के सफर में लगा 400 रुपये का किराया
सबसे ज्यादा हैरानी उन्हें किराया देखकर हुई। महिला के मुताबिक सिर्फ 8 किलोमीटर के सफर के लिए करीब 400 रुपये किराया दिख रहा है। उनका कहना है कि वह इतना पैसा देने के लिए तैयार भी हैं, लेकिन इसके बावजूद कैब बुक नहीं हो पा रही। हेनसी का कहना है कि गुरुग्राम में हल्की बारिश भी कई बार लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। सड़कें पानी से भर जाती हैं, ट्रैफिक जाम लग जाता है और कैब मिलना मुश्किल हो जाता है।

जेब से देना पड़ता है महंगा किराया
उनके मुताबिक रोज ऑफिस जाने वाले लोगों के सामने दो ही रास्ते बचते हैं। या तो ट्रैफिक में फंसकर घंटों परेशान हों या फिर कैब के लिए भारी किराया चुकाएं। वह कहती हैं कि अगर आपके पास अपनी कार है तो ट्रैफिक में फंसने की परेशानी है और अगर कार नहीं है तो महंगा किराया जेब पर भारी पड़ सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने भी गुरुग्राम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों और प्रशासन को मौसम की स्थिति को देखते हुए तैयार रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed