फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   group of lions appeared in residential area in gir gujarat video went viral news in hindi

Video:आधी रात शहर की गलियों में सन्नाटा चीरते बिंदास घूमते रहे 20 शेर, रिहायशी इलाके में हर जगह की ले ली तलाशी

Thu, 14 Nov 2024 05:02 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 14 Nov 2024 05:02 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रिहायशी इलाके में लगभग 20 से 25 शेरों का काफिला रात के सन्नाटे को चीरते हुए इलाके का जायजा ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो गुजरात के गिर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
group of lions appeared in residential area in gir gujarat video went viral news in hindi
गुजरात के गिर में निकला शेरों का काफिला - फोटो : Instagram/@mahavirkhachar_official

विस्तार

Viral Video: आमतौर पर जब हम रास्ते पर चलते हैं तो गाय, कुत्ते, बिल्ली आदि जानवरों का दिखना बहुत सामान्य होता है। ज्यादा से ज्यादा हम रिहायशी इलाकों के रास्तों पर सुअरों का झुंड देख सकते हैं। कल्पना करिए की राह चलते सड़क पर अगर आपको शेरों का झुंड दिख जाए तो आपकी प्रतिक्रिया कैसी होगी? वो भी 6-7 शेर नहीं बल्कि 20-25 शेरों का झुंड दिख जाए आप क्या करेंगे? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी से संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रिहायशी इलाके में लगभग 20 से 25 शेरों का काफिला रात के सन्नाटे को चीरते हुए इलाके का जायजा ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो गुजरात के गिर का बताया जा रहा है। आइए देखते हैं वीडियो...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahavir Khachar (@mahavirkhachar_official)




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ शेर रास्ते पर जा रहे हैं और सड़क के उस तरफ पेट्रोल पंप दिख रहा है। वीडियो के अगले ही फ्रेम में देखा जा सकता है कि वहां के बोर्ड पर गुजराती में कुछ लिखा हुआ है जो इस बात की पुष्टि करता है कि वीडियो गुजरात का है। खैर, वीडियो में आगे बढ़ते ही दिखता है कि सिर्फ 6-7 शेर नहीं हैं वहां लगभग 20-25 शेर रिहायशी इलाके में घुस गए हैं। पहले तो अंधेरी रात की वजह से सभी शेर साफ नहीं दिख रहे होते हैं लेकिन फिर थोड़ी देर में ही किसी कार के हेडलाइट के उजाले में सभी शेरों का जखीरा साफ दिखने लगता है। यह दृश्य अपने आप में बहुत डरावना है।

लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा...'डर का माहौल है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा...'सरकार को कुछ करना चाहिए'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  @mahavirkhachar_official नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 77 हजार लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed