फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dubai Beach Viral Video Bangladeshi Man Seen Making Contact With Foreign Tourist

दुबई बीच पर बांग्लादेशी शख्स का वीडियो वायरल, विदेशी महिलाओं के साथ कर रहा था ऐसी हरकत

Tue, 22 Sep 2026 04:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 22 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

दुबई के बीच के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में एक बांग्लादेशी शख्स विदेश महिला के वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह एक महिला से टकरा जाता है। 

विज्ञापन
Dubai Beach Viral Video Bangladeshi Man Seen Making Contact With Foreign Tourist
दुबई बीच पर बांग्लादेशी शख्स का वीडियो वायरल, विदेशी महिलाओं के साथ कर रहा था ऐसी हरकत - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन लड़कियों से छेड़खानी वीडियो सामने आते रहते हैं। अब इन दिनों दुबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बांग्लादेशी कंटेंट क्रिएटर बीच महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। इस दौरान पानी में नहा रही एक विदेशी महिला के पास पहुंच जाता है और उसके पास जाकर टकराता दिख रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो को पोस्ट करने वाले शख्स का नाम इमरान हुसैन है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया था। वीडियो में इमरान समुद्र किनारे से पानी में जाते हुए आसपास महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद वह एक विदेशी महिला की तरफ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह जानबुझकर महिला के पास जाता है और टकराता है। इसके बाद महिला वहां से दूर चली जाती है और वह असहज नजर आती है। 
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग करता रहा शख्स

इसके बाद भी वीडियो बना रहा शख्स रिकॉर्डिंग करता रहता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसा कोई दृश्य नहीं है, जिसमें उसने महिलाओं से उनकी तस्वीर या वीडियो बनाने की इजाजत मांगी हो। इमरान हुसैन के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बीच के कई अन्य वीडियो भी हैं। इनमें उसने महिलाओं को बिकिनी में समुद्र किनारे दिखाया है। कुछ वीडियो को दूर से रिकॉर्ड गया है, तो वहीं कुछ में उसे आसपास मौजूद लोगों का वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर आगे 1 और पीछे लोहे की टोकरी में बैठे 5 बच्चे, वीडियो देख कर्नाटक सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल


लोगों ने खड़े किए सवाल 

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने निजता और बिना इजाजत किसी की तस्वीर या वीडियो बनाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए दुबई पुलिस को भी टैग किया है। 

क्या आने वाली है तबाही? धरती के करीब घूम रहे 40 हजार एस्टेरॉयड, वैज्ञानिकों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

यूएई में निजता को लेकर कड़ा नियम 

वीडियो के सामने आने के बाद यूएई में बिना इजाजत किसी व्यक्ति की तस्वीर या वीडियो बनाने से से जुड़े नियमों को लेकर भी बहस शुरू हो गई है। साल 2025 में अबू धाबी में एक व्यक्ति को बिना इजाजत एक महिला की तस्वीर लेने का दोषी ठहराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस मामले में आपराधिक जुर्माने के तौर पर 10,000 दिरहम देने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद सिविल कोर्ट ने महिला 
20,000 दिरहम का मुआवजा देने को कहा था। हालांकि, इस पर अभी तक अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed