फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Grandson played a prank on his grandmother with pm modi video call her cute reaction viral video

Viral: पोते ने दादी से किया पीएम मोदी के फोन का प्रैंक, बुजुर्ग महिला की मासूमियत ने जीता लाखों लोगों का दिल

Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी-पोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी दादी के साथ ऐसा प्रैंक कर दिया, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रैंक के दौरान दादी की मासूमियत और सादगी ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
Grandson played a prank on his grandmother with pm modi video call her cute reaction viral video
पोते ने किया दादी पर प्रैंक - फोटो : @MauryaAlka76391

विस्तार

Grandson Prank Dadi Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर मजेदार प्रैंक से जुड़े कई वीडियो खूब वायरल होते हैं। प्रैंक वीडियो में प्रैंक करने वाले लोगों के रिएक्शन को रिकॉर्ड किया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दादी-पोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पोता अपनी दादी के साथ ऐसा प्रैंक करता है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रैंक के दौरान दादी की मासूमियत और सादगी ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में एक पोता, दादी को अपने मोबाइल की स्क्रीन दिखाता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो प्ले हो रहा होता है। पोता अचानक दादी से कहता है- दादी ये लो, मोदी जी का फोन आया है। दादी बिना कोई शक किए फोन हाथ में ले लेती हैं और स्क्रीन पर पीएम मोदी को बोलते देख उन्होंने तुरंत हाथ जोड़े और किसी भी आम रिश्तेदार की तरह प्रधानमंत्री से बातचीत करना शुरू कर देता हैं।

विज्ञापन

Viral Video: बेटे की लग्जरी कार में बैठीं मां के चेहरे की खुशी ने किया लोगों को भावुक, देंखे वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दादी बड़ी ही सादगी से फोन के करीब मुंह करके कहती हैं- बहुत बारिश आई है... बहुत बारिश। जब पोता उनसे पूछता है कि, मोदी जी कौन सी भाषा में बोल रहे हैं? तो दादी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया- हिंदी में बोल रहे हैं। दादी लगातार स्क्रीन को देखकर मुस्कुराते हुए अपनी गुजराती और हिंदी मिश्रित बोली में प्रधानमंत्री से हाल-चाल साझा करती रहीं। जिसके कुछ देर बाद पोता धीरे से उनके हाथ से फोन वापस ले लेता है और कहता है- दादी अब फोन काट दो, बहुत बात कर ली आपने। पोते की इस बात पर दादी बेहद प्यारी सी मुस्कान देती हैं। 

 


वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन पर लिखा है- दादी-मोदी कोलैबोरेशन। दादी के साथ प्रैंक करते पोते का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- लव यू दादी। दूसरे यूजर ने लिखा- पुराने समय के बुजुर्गों की यही सादगी आज के दौर में सबसे खूबसूरत चीज है, उन्हें टेक्नोलॉजी की चालाकी नहीं, बस अपनों का प्यार और सम्मान समझ आता है। 


Bike Stunt Video: लड़की को बाइक पर बिठाकर युवक ने किया खतरनाक जिगजैग स्टंट, लोगों के उड़े होश

Viral Video: भगवान से बारिश की प्रार्थना करती लड़की ने किया शानदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed