फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Grandmother Gives Her Last Note to Grandson Heartwarming Video Wins Hearts

पोते ने मांगे सिर्फ 100 रुपये, दादी ने संदूक खोलकर दे दिया अपना आखिरी नोट, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Fri, 09 Oct 2026 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Oct 2026 04:38 PM IST
सार

Viral Video: पोते ने दादी से 100 रुपये मांगे तो उन्होंने छोटे से संदूक में रखा अपना आखिरी नोट भी उसे दे दिया।  इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया और उन्हें अपनी दादी की याद दिला दी।
 

विज्ञापन
Grandmother Gives Her Last Note to Grandson Heartwarming Video Wins Hearts
पोते ने मांगे 100 रुपये, दादी ने खोला छोटा सा संदूक - फोटो : इंस्टाग्राम@vijay_marwadi_vlogs

विस्तार

दादी का प्यार दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। उनके पास भले ही पैसे कम हों, लेकिन पोते-पोतियों के लिए उनका दिल हमेशा बड़ा होता है। बच्चे कुछ मांग लें तो वे अपनी जरूरतों को भी पीछे छोड़ देती हैं। सोशल मीडिया पर एक दादी और उनके पोते का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी दादी की याद आ रही है। वीडियो में पोता दादी से सिर्फ 100 रुपये मांगता है, लेकिन दादी जिस तरह पैसे निकालकर उसे देती हैं, वह हर किसी का दिल छू रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। 

विज्ञापन


पोते ने मांगे 100 रुपये, दादी ने खोला छोटा सा संदूक

एक अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में दादी अलमारी की ओट में बैठी नजर आती हैं। उनके पास एक छोटा सा संदूक है, जिसमें उन्होंने पैसे रखे हुए हैं। जब उनसे 100 रुपये मांगे जाते हैं तो वह तुरंत पैसे निकालकर नहीं दे देतीं, बल्कि पहले संदूक खोलने की कोशिश करती हैं। संदूक पर ताला लगा हुआ है। उसे खोलने में उन्हें कई सेकंड लग जाते हैं। इसके बाद जब संदूक खुलता है तो उसमें रखा नोट भी एक रुमाल में बंधा मिलता है। दादी धीरे-धीरे रुमाल खोलती हैं और फिर उसमें से नोट निकालकर अपने पोते को दे देती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vijay Marwadi vlogs (@vijay_marwadi_vlogs)

विज्ञापन
विज्ञापन



 आखिरी नोट भी पोते को दे दिया
वीडियो में सबसे भावुक करने वाला पल तब आता है, जब रुमाल खुलने पर पता चलता है कि उसमें दादी का आखिरी नोट रखा था। उनके पास उस वक्त यही पैसे बचे थे, लेकिन पोते के मांगने पर उन्होंने उसे भी देने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई। दादी का यह अंदाज बताता है कि उनके लिए पोते की खुशी कितनी मायने रखती है। पैसे देने के बाद वह उससे यह भी पूछती हैं कि क्या उसे और पैसे चाहिए। उनका यही सवाल लोगों को सबसे ज्यादा भावुक कर रहा है। दादी के लिए यह भले ही रोजमर्रा का एक छोटा सा पल हो, लेकिन वीडियो देखने वालों के लिए इसमें ढेर सारा प्यार छिपा है।

वीडियो देख लोगों को याद आईं अपनी दादी
इस वीडियो पर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें अपनी दादी याद आ गईं। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि दादी के आशीर्वाद से बड़ा कुछ भी नहीं है। एक और यूजर ने उन्हें मासूमियत से भरी आखिरी पीढ़ी का हिस्सा बताया। दरअसल, दादी-पोते का रिश्ता अक्सर ऐसी ही छोटी-छोटी बातों से खास बनता है। उनके लिए पोते की मांग सिर्फ पैसों की बात नहीं होती, बल्कि उसकी खुशी से जुड़ी होती है। यही वजह है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपने बचपन और अपनी दादी के साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed