फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Granddaughter makes grandparents dream come true first time see mumbai sea emotional video goes viral

Viral Video: दादा-दादी का जो ख्वाब जिंदगी भर रहा अधूरा, उसे पोती ने कुछ इस तरह किया पूरा, देखें वीडियो

Mon, 12 Jan 2026 12:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 12 Jan 2026 12:26 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो को दिव्या तावड़े नाम की महिला ने शेयर किया है। जिसमें उसने अपने दादा-दादी को पहली बार समंदर दिखाने का सपना पूरा किया। जो किसी दिल छू लेने वाली फिल्म से भी कही ज्यादा खूबसूरत है।

विज्ञापन
Granddaughter makes grandparents dream come true first time see mumbai sea emotional video goes viral
समंदर देखते दादा-दादी का वायरल वीडियो - फोटो : @shortgirlthingss instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी-दादा का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में दिव्या तावड़े नाम की महिला ने अपने दादा-दादी को पहली बार समंदर दिखाने का सपना पूरा किया है जो किसी दिल छू लेने वाली फिल्म से भी कही ज्यादा खूबसूरत है। देखने में यह एक बहुत छोटी सी बात लग सकती है, लेकिन इस छोटे से काम ने लोगों पर गहरा असर डाला है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divya Tawde (@shortgirlthingss)


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग कपल को दिखाया गया है जिसमें महिला पारंपरिक नारंगी साड़ी में और बुजुर्ग सफेद धोती में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहा है। यह दृश्य दिल को छू लेने वाला है। ढलती उम्र, कांपते हाथ और सामने विशाल समंदर में बुजुर्ग कपल की यह खुशी बताती है कि जो ख्वाब जिंदगी भर देखा जाए और जब वो पूरा होता है तो असली खुशी कैसी होती है। वीडियोसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shiwaniofficial_ नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है।


कुछ लम्हे जो सीधे दिल में बस जाते हैं

दिव्या तावड़े ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि, उनके लिए सबसे भावुक पल वो रहा जब दादी-दादा ने पानी को छूआ और फिर हाथ जोड़कर (नमस्कार) किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- यह किसी ट्रिप या बीच की बात नहीं थी। यह उन्हें उस चीज से मिलवाने की खुशी थी, जिसके बारे में उन्होंने जिंदगी भर सिर्फ सुना था, लेकिन देखा नहीं था। समंदर को पहली बार अपनी आंखों से देखना और लहरों को छूते हुए नमस्कार करना। उस पल में समझ आया कि सच्ची आस्था कितनी सहज और निर्मल होती है। कुछ लम्हे ऐसे होते हैं, जो यादों में नहीं... सीधे दिल में बस जाते हैं।

Nostradamus:  2026 में होगा तीसरा विश्व युद्ध और खून से भर जाएगा ये शहर, नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी


Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने दुनिया के लिए AI को बताया खतरा, 2026 की भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

बुजुर्ग कपल का यह वीडियो देख लोगों की आंखें भर आईं। एक यूजर ने लिखा- यही वो पल हैं जिनके लिए मैं इंटरनेट का बिल भरता हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जिस तरह उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामा है, वो बताता है कि सच्चा प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि आज के समय में जब लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ दिखावा और नकारात्मकता फैलाते हैं, ऐसे वीडियो बहुत जरूरी हैं। यह हमें याद दिलाते हैं कि अगर आपके घर में भी बड़े बुजुर्ग हैं, तो उन्हें सिर्फ दवाई नहीं, कभी-कभी 'यादें' भी दीजिए। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं दिखाई गई है। न कोई भाषण है और न ही कोई लंबा संदेश। बस एक बुजुर्ग कपल है जिसकी खुशी ने लोंगो का दिल छू लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed