फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   girl wants to marry an unemployed boy, she will become a police inspector and bear the expenses Video viral

Viral Video: बेरोजगार लड़के से शादी करना चाहती है ये लड़की, दारोगा बनकर खुद उठाएगी घर और पति का खर्चा

Fri, 23 May 2025 09:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 May 2025 09:51 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक लड़का सड़क पर खड़ी एक लड़की का छोटा-सा इंटरव्यू लेता दिख रहा है। बातचीत हल्की-फुल्की होती है, लेकिन सवाल आते ही मामला वायरल होने लायक बन जाता है। इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति लड़की से पूछता है कि वह शादी कब करेगी।

विज्ञापन
girl wants to marry an unemployed boy, she will become a police inspector and bear the expenses Video viral
बेरोजगार लड़के से शादी करना चाहती है ये लड़की - फोटो : एक्स@introvert_hu_ji

विस्तार

सोशल मीडिया आज एक ऐसा मंच बन चुका है जहां हर दिन लाखों फोटो और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। इनमें से कुछ कंटेंट इतने अलग या चौंकाने वाले होते हैं कि वे देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। यही नहीं, लोग भी सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कई बार कुछ ऐसी रील्स और वीडियोज भी सामने आते हैं, जो लोगों को पसंद तो नहीं आते, लेकिन फिर भी ट्रेंड का हिस्सा रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें एक लड़की के शादी को लेकर दिए गए जवाब ने सबका ध्यान खींचा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक लड़का सड़क पर खड़ी एक लड़की का छोटा-सा इंटरव्यू लेता दिख रहा है। बातचीत हल्की-फुल्की होती है, लेकिन सवाल आते ही मामला वायरल होने लायक बन जाता है। इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति लड़की से पूछता है कि वह शादी कब करेगी। इस पर लड़की बेझिझक जवाब देती है, “जब मैं दारोगा बन जाऊंगी तब शादी करूंगी।”
विज्ञापन


बेरोजगार से शादी करेगी लड़की
अब तक तो सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन लड़की का अगला जवाब हर किसी को हैरान कर देता है। वह कहती है कि वह शादी किसी बेरोजगार से ही करेगी। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों, तो उसने बड़ी ही सादगी और आत्मविश्वास के साथ कहा, “क्योंकि उसे भी तो चाहिए कोई लड़की जो कमाने वाली हो।”
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़की के जवाब ने लोगों का जीता दिल
लड़की के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक तरफ उसकी महत्वाकांक्षा साफ नजर आती है कि वह अपने करियर को लेकर गंभीर है और दारोगा बनना चाहती है। वहीं दूसरी ओर, उसका यह विचार कि वह शादी बेरोजगार से करेगी, समाज की पारंपरिक सोच को तोड़ता है और बराबरी की भावना को दर्शाता है। इस वीडियो को X पर @introvert_hu_ji नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, वाइफ मैटेरियल।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 19 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा, “ये तो क्वीन है।,” तो किसी ने कहा, “बेरोजगार समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।” एक यूजर ने पूछा, “भाई बताओ, ये लड़की कहां मिलेगी?” बता दें कि यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है कि समाज में धीरे-धीरे सोच बदल रही है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed