फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl turned right after giving left side indicator boys made a video and made fun of her Video goes viral

Viral Video: लेफ्ट साइड का इंडिकेटर देकर राइट मुड़ी पापा की परी, लड़कों ने बनाया वीडियो और उड़ाया मजाक

Fri, 23 May 2025 01:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 May 2025 01:10 PM IST
सार

Scooty Girl Viral Video: इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो कार में बैठे कुछ युवकों ने रिकॉर्ड किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चला रही है। उसकी स्कूटी का लेफ्ट इंडिकेटर ऑन है, लेकिन वह अपने दाएं हाथ से इशारा कर रही है, जैसे कि वह दाईं ओर मुड़ने वाली हो।

विज्ञापन
Girl turned right after giving left side indicator boys made a video and made fun of her Video goes viral
पापा की परी ने चलाई स्कूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @_faltumemer

विस्तार

सोशल मीडिया आजकल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग जब भी कुछ अनोखा, मजेदार या अजीब देखते हैं तो उसे तुरंत कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे में कुछ चीजें इतनी मजाकिया होती हैं कि वो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने भी ऐसी कई वीडियो और तस्वीरें जरूर देखी होंगी जिन पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया होता है। आए दिन पापा की परी के कैप्शन से लड़कियों की स्कूटी चलाते हुए वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़कियां स्कूटी लेकर गिर जाती हैं तो कभी आपस में ही भिड़ जाती हैं। यही नहीं, कभी-कभी तो वह सामने वाले का भी एक्सीडेंट भी करा देती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इसी घटना पर आधारित है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो कार में बैठे कुछ युवकों ने रिकॉर्ड किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चला रही है। उसकी स्कूटी का लेफ्ट इंडिकेटर ऑन है, लेकिन वह अपने दाएं हाथ से इशारा कर रही है, जैसे कि वह दाईं ओर मुड़ने वाली हो। यह देख कर कार में बैठे लड़के हंस पड़ते हैं। कुछ ही समय बाद लड़की वाकई स्कूटी को दाईं तरफ मोड़ लेती है। इसी वजह से यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कई लोग वीडियो देखकर लड़की का खूब मजाक भी उड़ाते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Faltu Memer (@_faltumemer)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल _faltumemer से पोस्ट किया गया है। जब यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। लोगों ने इस पर खूब मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "दीदी का राइट है, कहीं भी मुड़ सकती हैं।" एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "लड़की है भाई, कुछ भी कर सकती है।" किसी ने मजाक में लिखा, "अगर आप लोगों  दूरी बनाए रखें।" वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, "यही तो होती हैं पापा की परियां।" इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने यह भी हिदायत दी है कि अगर सेफ्टी चाहते हो तो लड़कियों की स्कूटी से कुछ दूर ही अपनी गाड़ी को रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed