फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl Offers Cold Drink To Rapido Driver In Scorching Heat Emotional Story

Viral: लड़की ने चिलचिलाती गर्मी में पिलाया ठंडा, तो रोने लगा कैब ड्राइवर, कही ऐसी बात कि दिल को छू लेगी

Tue, 19 May 2026 09:20 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 19 May 2026 09:20 PM IST
सार

VIral: सोशल मीडिया पर एक लड़की ने कैब ड्राइवर की भावुक करने वाली कहानी पोस्ट की है। लड़की ने बताया कि उसने ड्राइवर को उसने साॅफ्ट ड्रिंक पीने के लिए दिया, तो वो भावुक हो गया। 

विज्ञापन
Girl Offers Cold Drink To Rapido Driver In Scorching Heat Emotional Story
लड़की ने चिलचिलाती गर्मी में पिलाया ठंडा, तो रोने लगा कैब ड्राइवर, कही ऐसी बात कि दिल को छू लेगी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी में सबसे अधिक मुसीबत उन कामगारों को है, जो सड़कों पर डिलीवरी का काम करते हैं या बाइक टैक्सी चलाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कैब ड्राइवर की दिल को छून लेने वाली कहानी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


एक लड़की ने चिलचिलाती धूप में अपने कैब ड्राइवर को अपनी कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद ड्राइवर भावुक हो गया। इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप में घर से निकलना भी सजा की तरह है। लेकिन लोगों को दो वक्त की रोटी सड़कों पर दौड़ने को मजबूर करती है। सोशल मीडिया पर वायरल कैब ड्राइवर की कहानी इंसानियत और छोटी सी मदद की ताकत को दिखाती है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लड़की ने पोस्ट शेयर की थी, जिसने लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। लड़की ने लिखा कि उसने अपनी यात्रा के लिए एक बाइक बुक की थी। रास्ते में मेरी और कैब वाले भैया से थोड़ी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि इन दिनों गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

उन्होंने लिखा जब मैं अपने गंतव्य पर पहुंची, तो मैंने उनसे कहा कि वो अपना ख्याल रखें। इसके बाद मैंने अपनी सॉफ्ट ड्रिंक उन्हें दे दी और कहा कि खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके बाद कैब ड्राइवर भावुक हो गया।
 

Video: अंग्रेज से लिपटकर रोती महिला का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्यों पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हो रही थू-थू

लड़की का यह छोटा सा जेस्चर देखकर रैपिडो ड्राइवर भावुक हो गया। लड़की ने अपने अगले ट्वीट में बताया कि कोल्ड ड्रिंक लेने के बाद ड्राइवर थोड़ा इमोशनल हो गया और उसने कहा- हमारे बारे में तो कौन ही सोचता है! ड्राइवर के इस एक वाक्य में उन लाखों गिग वर्कर्स का दर्द छिपा था, जो सुबह से शाम तक लोगों की गालियां और झिड़कियां तो सुनते हैं, लेकिन शायद ही कोई उनसे एक गिलास पानी के लिए पूछता है।

Weird Video: सीढ़ी की जगह पत्नी पर खड़े होकर ठीक किया पंखे की तार, वीडियो देख याद आ जाएगा अमिताभ का गाना

लड़की ने आखिरी में लिखा है कि मैं हमेशा सोचती हूं कि दयालुता के सबसे छोटे काम भी कितना गहरा असर छोड़ जाते हैं। इस घटना से मुझे यह अहसास हुआ कि अगर हम अक्सर लोगों के प्रति थोड़े दयालु हो जाएं, तो यह दुनिया कितनी बेहतर जगह बन सकती है। अब सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed