{"_id":"6a0c543ffa75ac27ca0e9260","slug":"baba-vanga-fuel-price-prediction-amid-rising-petrol-diesel-cng-and-lpg-prices-baba-vanga-predictions-in-hindi-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga: पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई
Tue, 19 May 2026 05:45 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 19 May 2026 05:45 PM IST
सार
Baba Vanga Predictions: सोशल मीडिया पर तेल की कीमतों को लेकर बाबा वेगा की भविष्यवाणी वायरल हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट को लेकर बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए क्या है सच्चाई
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Baba Vanga Predictions: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इसका असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। भारत भी इस तनाव से प्रभावित हुआ है। दुनिया में कोई भी नया संकट आता है, तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। बाबा वेंगा की तेल की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि वर्षों पहले ही बाबा वेंगा ने युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।
विज्ञापन
मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया ईंधन की किल्लत और दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा वेंगा ने पहले ही साल 2026 में वैश्विक संघर्ष और वित्तीय अस्थिरता की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की भी बात कही थी। हालांकि, बाबा वेंगी की भविष्यवाणी काकोई सत्यापित सबूत नहीं है कि उन्होंने विशेष रूप से बढ़ते पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के दामों के बारे में कुछ कहा था।
विज्ञापन
दुनियाभर में बीते कुछ समय से कोई भी अनिश्चितता देखने को मिलती है, उससे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लोग जोड़ देते हैं। वैश्विक संघर्ष और तेल की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी वायरल हो रही है। तेल की कीमतों को संबंध बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से नहीं है। पश्चिम एशिया सबसे बड़े कच्चे तेल के उत्पादक क्षत्रों में शामिल है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया के तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है और तेल की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन