फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Flight Attendant asked to cover up breastfeeding mother when she was feeding their baby

हवाई जहाज में बच्चे को दूध पिला रही महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, फेसबुक पर साझा की कहानी

Wed, 17 Jul 2019 10:40 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Flight Attendant asked to cover up breastfeeding mother when she was feeding their baby
केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस - फोटो : KLM Royal Dutch Airlines

स्तनपान को लेकर देश-दुनिया में तमाम तरह के सवाल हमेशा से ही उठते रहे हैं। अब एक बार फिर से इस मुद्दे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है, जहां एक महिला फ्लाइट के दौरान अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, लेकिन उसके साथ एक अजीब घटना हो गई। महिला ने अपनी कहानी फेसबुक पर शेयर की है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम शेल्बी एंजेल है। वो सैन फ्रांसिस्को से एम्सटरडम जा रही फ्लाइट में बैठी थी और अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी बीच उसके पास फ्लाइट अटेंडेंट आई और एक कंबल देते हुए कहा कि वह खुद को ढक ले। 
विज्ञापन


महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'मैं अपनी बच्ची को स्तनपान कराती हूं। इससे वह जल्दी सो जाती है। वह किसी भी तरह के कवर में रहकर दूध नहीं पीना चाहती है, लेकिन इसके बावजूद मैं कोशिश करती हूं कि खुद को ढक लूं। हालांकि कभी-कभी ऐसा नहीं हो पाता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आगे लिखा है, 'विमान के उड़ान भरने से पहले फ्लाइट अटेंडेंट एक कंबल लेकर मेरे पास आई और कहा कि अगर आपको बच्चे को दूध पिलाना है तो पहले खुद को ढक लीजिए।' हालांकि महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उसने अटेंडेंट को बताया कि उसकी बेटी ढक कर दूध नहीं पीती है, रोने लगती है। इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी यात्री शिकायत करता है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी। 

महिला ने कहा कि उसने घर पहुंचते ही एयरलाइन के खिलाफ शिकायत की, लेकिन केएलएम एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये जवाब दिया कि फ्लाइट के दौरान महिलाओं से ब्रेस्टफीड के दौरान उन्हें खुद को ढकने के लिए कहा जा सकता है। 

महिला के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर और कमेंट्स किया है। कई लोगों ने एयरलाइंस की इस नीति पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर महिलाओं को जबरन उनका शरीर ढकने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed