{"_id":"5e7f6d158ebc3e76943d6400","slug":"five-most-beautiful-and-surprising-places-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आश्चर्य से भरी हैं ये पांच जगहें, यहां आने के बाद दुनिया के सात अजूबों को भूल जाएंगे!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आश्चर्य से भरी हैं ये पांच जगहें, यहां आने के बाद दुनिया के सात अजूबों को भूल जाएंगे!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आश्चर्य से भरी जगह
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और शायद इनमें से कई अजूबों को देखा भी होगा। लेकिन इसके अलावा भी दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आश्चर्यचकित कर देने वाली हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती ही ऐसी है कि यहां आने के बाद आप शायद दुनिया के सात अजूबों को भी भूल जाएंगे। इन जगहों के बारे में तो शायद आपने सुना भी नहीं होगा।
2 of 6
'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर'
- फोटो : Social media
ये है अमेरिका की सबसे बड़ी झील में स्थित एपोस्टल द्वीप (आइलैंड), जिसे 'ज्वेल्स ऑफ लेक सुपीरियर' भी कहा जाता है। यहां किनारे पर बनी रेतीली नुकीली चट्टानों का नजारा तो देखते ही बनता है। इन चट्टानों के ऊपर पौधों की कई प्रजातियां हैं।
3 of 6
जेरिकोआकोरा
- फोटो : Social media
इस जगह का नाम है जेरिकोआकोरा, जो ब्राजील का एक छोटा सा गांव है। फोर्टलेजा से 300 किलोमीटर पश्चिम में स्थित इस जगह पर स्थित रेत के टीले इतने खूबसूरत लगते हैं कि यहां दूर-दूर से लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं। यह जगह पर्यावरण संरक्षित क्षेत्र घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लास लजास कैथेड्रल, कोलंबिया
- फोटो : Social media
यह एक गिरजाघर है, जो इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में पड़ता है। दूर से यह देखने पर यह ऐसा लगता है जैसे जंगलों के बीचों-बीच इसे उठाकर रख दिया गया है। इसका नाम है लास लजास। इस कैथेड्रल के 100 मीटर नीचे एक नदी बहती है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
विज्ञापन
5 of 6
अबू धाबी का रेतीला समंदर
- फोटो : Social media
ये अबू धाबी का रेतीला समंदर है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी खाली जगह भी कहते हैं। यह सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला है। कई लोग इस जगह को देखकर सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसी भी कोई जगह धरती पर मौजूद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।