फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father did something to cheer up his hospitalized daughter video goes viral

Viral Video: अस्पताल में एडमिट बेटी को खुश करने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल

Mon, 12 Jan 2026 05:27 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 12 Jan 2026 05:27 PM IST
सार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक पिता-बेटी का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्ची अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और उसके पिता उसका मनोरंजन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Father did something to cheer up his hospitalized daughter video goes viral
अस्पताल से बेटी-पिता का दिल छू लेने वाला वीडियो - फोटो : @Jimmyy__02

विस्तार

Father Daughter Viral Video: माता-पिता का प्यार बच्चों को यह एहसास दिलाता है कि वो दुनिया में सुरक्षित हैं। जिससे वे बिना डर के विकसित हो सकते हैं। यह प्यार एक अटूट शक्ति है जिस पर बच्चे हमेशा भरोसा कर सकते हैं, चाहे वे कितने भी बड़े हो जाएं। इंटरनेट पर ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बेटी और उसके पिता के बीच प्यारा सा रिश्ता दिख रहा है। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मासूम प्यारी सी बच्ची अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और उसके हाथों में नीडल लगी हुई है। बच्ची के बगल में उसका पिता भी बैठा हुआ है। अपनी बेटी को इस हालत में देख पिता उसे हंसाने के लिए बबल टॉय से खेलने लगता है जिससे उसकी बेटी थोड़ा हंसे। वो बेटी को भी बबल टॉय खेलने के लिए देता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Jimmyy__02 अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है-अस्पताल में एक इमोशनल कर देने वाला पल देखने को मिला, जहां एक पिता अपनी बीमार बेटी को हंसाने की कोशिश कर रहा है। 

Viral Video: न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में महिला को दिखी पालिका बाजार-चांदनी चौक की झलक, वीडियो वायरल


Viral Video: दादा-दादी का जो ख्वाब जिंदगी भर रहा अधूरा, उसे पोती ने कुछ इस तरह किया पूरा, देखें वीडियो

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

पिता-बेटी का यह वीडियो देख लोगों की आंखें भर आईं। एक यूजर ने लिखा- एक पिता अपने बच्चों को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाकई ये वीडियो दिल छू लेने वाला है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि, माता-पिता का साथ बच्चों के लिए बहुत बड़ी ताकत होती है। पिता के प्यार को देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed