Viral Video: न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर में महिला को दिखी पालिका बाजार-चांदनी चौक की झलक, वीडियो वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में घूमती एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें महिला इस टाइम्स स्क्वायर की तुलना दिल्ली के मशहूर बाजारों से करती है।
विस्तार
Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में घूमती एक भारतीय महिला यहां की तुलना दिल्ली के मशहूर बाजारों से करती नजर आ रही है, क्योंकि वीडियो में जैकेट, सर्दियों की टोपियां, खिलौने और स्ट्रीट फूड के ठेले दिखाई देते हैं, जो बिल्कुल दिल्ली के पालिका बाजार या चांदनी चौक जैसे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
न्यूयॉर्क का मशहूर टाइम्स स्क्वायर अपनी चमक-दमक के लिए जाना जाता है। यह एक हमेशा गुलजार रहने वाला, भीड़-भाड़ वाला और रोमांचक चौराहा है, जो अपनी विशाल LED स्क्रीन, चमकदार बिलबोर्ड, थिएटर (ब्रॉडवे), रेस्टोरेंट और स्ट्रीट आर्टिस्टों के लिए जाना जाता है। जिसे 'दुनिया का चौराहा' (Crossroads of the World) भी कहते हैं।
वायरल वीडियो में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में घूमती एक भारतीय महिला बड़ी-बड़ी इमारतों और चमकते बिलबोर्ड दिखाने के बजाय वहां लगे सड़क किनारे के स्टॉल्स पर ध्यान देती है। वीडियो में जैकेट, सर्दियों की टोपियां, खिलौने और स्ट्रीट फूड के ठेले दिखाई देते हैं, जो बिल्कुल दिल्ली के पालिका बाजार या चांदनी चौक जैसे लगते हैं। भीड़ के बीच चलते हुए शीना मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि यह जगह देखने में नई दिल्ली के बाजारों जैसी लगती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर या नई दिल्ली?
Viral Video: दादा-दादी का जो ख्वाब जिंदगी भर रहा अधूरा, उसे पोती ने कुछ इस तरह किया पूरा, देखें वीडियो
लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि, यह जगह सच में पालिका बाजार जैसी लग रही है, बस इमारतें ज्यादा ऊंची हैं। दूसरे यूजर ने कहा- बहुत बढ़िया, आपने हमारा दूसरा पहलू दिखा दिया, वरना वहां के एनआरआई ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे स्वर्ग में हों। तो वहीं कई यूजर्स ने विदेशों में भी मोलभाव करने की बात पर मजाक किया, तो कुछ ने कहा कि दुनिया के हर बड़े शहर में सड़क किनारे की दुकानों का अपना ही आकर्षण होता है। बता दें कि वीडियो को शीना दलाल बिस्ला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @sheenaincanada पर शेयर किया गया है।