{"_id":"688385c8ebdbe7fd670ad978","slug":"elderly-security-guard-greet-school-kids-in-his-own-way-viral-video-melts-netizens-heart-2025-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Emotional Video: स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Emotional Video: स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
Fri, 25 Jul 2025 06:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Jul 2025 06:55 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो देखने से पता चलता है कि बच्चों और गार्ड के बीच कितना गहरा संबंध। उत्साह से दोनों एक-दूसरे से मिल रहे हैं, उससे साफ है कि दोनों को ही दिन में इस क्षण का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
- फोटो : Instagram/leechess.diary
विस्तार
Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को भावुक कर देते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड को स्कूली बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है। दिख रहा है कि स्कूली बच्ची को हाई-फाई और फीस्ट बंप देते दिख रहे हैं। बच्चे जो अपने अभिभावकों के साथ हैं एक-एक कर गार्ड के पास जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर leechess.diary नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि जरूरी नहीं है कि कोई अपना ही अपनत्व दिखाए या उनसे ही हमें प्यार मिले। कई बार कोई अंजान भी हमें इतना अच्छा महसूस करा सकता है, खुशी दे सकता है, जितना शायद कोई अपना भी नहीं करा पाए।
विज्ञापन
वीडियो देखने से पता चलता है कि बच्चों और गार्ड के बीच कितना गहरा संबंध। उत्साह से दोनों एक-दूसरे से मिल रहे हैं, उससे साफ है कि दोनों को ही दिन में इस क्षण का इंतजार रहता है। वो इंतजार करते हैं कि एक-दूसरे का अभिवादन कर सकें। गार्ड और बच्चों के बीच के इस संबंध की लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Video: वायरल होने के लिए शख्स ने गाय के थन से सीधे बच्चे को पिलाया दूध, वीडियो देखते ही लोगों का फूटा गुस्सा
वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों ने इस खूबसूरत वीडियो बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रेम की आज के समय में बहुत जरूरत है। एक शख्स ने कहा कि कुछ नायक केप पहनते हैं, कुछ वर्दी पहनते हैं।
Viral Video: बंगाली गाने पर मासूम बच्ची ने किया जोरदार डांस, परफॉर्मेंस देख आप भी कहेंगे 'वाह'
लोगों का कहना है कि ऐसे बहुत देखने को मिलता है। कई लोगों ने वीडियो को रोने वाली इमोजी पोस्ट की है। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।