Viral Post: पोस्टर में स्पेलिंग मिस्टेक से बॉयज हॉस्टल में रूम के लिए हो रही मारा मारी, कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Boys Hostel Viral Post: पीजी की बढ़ती मांग को देखते हुए कई लोग अपने घर के कमरों को किराए पर चढ़ाने लगे हैं। साथ ही छात्र को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की सुविधाएं देने की होड़ भी बढ़ गई है। कोई फ्री इंटरनेट दे रहा है तो कोई होम फूड, लेकिन हाल ही में एक हॉस्टल के पोस्टर में ऐसी चीज लिख दी गई कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज और पोस्ट मिलते रहते हैं, जिसे देखकर हमें हंसी भी आती है। साथ ही हम यह भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर एक गलती अर्थ का किस कदर अनर्थ कर सकती है। देश के कई बड़े शहरों में पढ़ाई का माहौल इतना अच्छा होता है कि माता-पिता अपने बच्चों को घर से दूर पढ़ाई के लिए भेज देते हैं। उनका मानना होता है कि बच्चों को एक शांत और अनुशासित माहौल मिलेगा, जिससे वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और अच्छे नंबर ला सकेंगे। इन शहरों में बाहर से आए छात्रों के रहने और खाने की व्यवस्था के लिए स्थानीय लोग अपने घरों में हॉस्टल या पीजी शुरू कर देते हैं। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है और छात्रों को भी सुविधाजनक ठिकाना मिल जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपको सच में हंसी आ जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
पीजी की बढ़ती मांग को देखते हुए कई लोग अपने घर के कमरों को किराए पर चढ़ाने लगे हैं। साथ ही छात्र को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह की सुविधाएं देने की होड़ भी बढ़ गई है। कोई फ्री इंटरनेट दे रहा है तो कोई होम फूड, लेकिन हाल ही में एक हॉस्टल के पोस्टर में ऐसी चीज लिख दी गई कि वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
View this post on Instagram
स्पेलिंग की गलती से अर्थ का हुआ अनर्थ
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बॉयज हॉस्टल का पोस्टर वायरल हो गया है। पोस्टर में हॉस्टल की सुविधाएं गिनाई गई हैं जैसे, मेस, मुफ्त इंटरनेट और वाईफाई। लेकिन पोस्टर में एक स्पेलिंग मिस्टेक हो गई, जिससे पूरी बात का मतलब ही बदल गया। Wi-Fi की जगह गलती से Wife यानी पत्नी लिख दिया गया। अब सोचिए, जब कोई पढ़ेगा कि हॉस्टल में पत्नी की सुविधा भी दी जा रही है, तो हंसी कैसे नहीं आएगी।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस मजेदार पोस्टर को इंस्टाग्राम पर @xml_mp4._ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्टर शेयर होते ही लोगों ने जमकर लाइक और कमेंट्स किए। किसी ने लिखा, “अब तो सिंगल लड़कों की मौज है।” किसी ने मजाक में कहा, “अब यही हॉस्टल मेरा आखिरी विकल्प है।” एक यूजर ने तो सीधा पूछ लिया, “भाई, ये हॉस्टल कहां है? मुझे भी यहीं रहना है।” हालांकि, यह पोस्टर किस शहर का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन मकान मालिक की इस एक छोटी सी गलती ने उसे इंटरनेट पर फेमस बना दिया। यह दिखाता है कि कभी-कभी एक टाइपो एरर भी लोगों को खूब हंसा सकता है और वायरल हो सकता है।