फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

85 लाख रुपये में बिका दीवार पर टेप लगा एक केला, तस्वीर हो रही वायरल

Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Duct taped banana work selling for 85 lakhs at Art Basel Miami
85 लाख रुपये में बिका दीवार पर टेप लगा यह एक केला - फोटो : Social media

इस केले की कीमत जानकर आप हैरान तो हो ही गए होंगे...और हों भी क्यों ना? आमतौर पर बाजारों में जहां केले 40-50 रुपये दर्जन मिल जाते हैं, वहीं अगर आप 85 लाख रुपये में एक केला बिकने की खबर सुनेंगे तो हैरानी तो होगी ही, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमेरिका के मियामी बीच पर आर्ट बेसल में बुधवार को टेप लगा एक केला 85.81 लाख रुपए में बिका। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। 

Duct taped banana work selling for 85 lakhs at Art Basel Miami
85 लाख रुपये में बिका दीवार पर टेप लगा यह एक केला - फोटो : Social media

दरअसल, यह एक आर्ट है। इस बनाना आर्ट को इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया है। आर्ट मार्केट वेबसाइट अर्टनेट के मुताबिक, उनके बनाए बनाना आर्ट में तीन में से दो केले बिक चुके हैं और आखिरी केले की कीमत 1.07 करोड़ रुपये रखी गई है। 

Duct taped banana work selling for 85 lakhs at Art Basel Miami
85 लाख रुपये में बिका दीवार पर टेप लगा यह एक केला - फोटो : Social media

पेरोटिन गैलरी के मुताबिक, इस बनाना आर्ट को बनाने वाले कलाकार मौरिजियो कैटेलन अपने होटल के कमरे में लटकाने के लिए कोई मूर्ति बनाने पर विचार कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पहले तांबे और तांबे के रंग से पेंट किए हुए केलों को तैयार किया और फिर बाद में एक असली केले को दीवार पर टेप लगाकर चिपका दिया और उसे आर्ट बेसल में प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Duct taped banana work selling for 85 lakhs at Art Basel Miami
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस केले को मियामी के एक ग्रोसरी स्टोर से खरीदा गया था। पेरोटिन गैलरी के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, इस एक केले की कीमत बताती है कि हम किस तरह का मूल्य तय करते हैं और किन वस्तुओं को महत्व देते हैं। 

विज्ञापन
Duct taped banana work selling for 85 lakhs at Art Basel Miami
सोने का टॉयलेट - फोटो : Social media

इस बनाना आर्ट को 'कॉमेडियन' नाम दिया गया है। पेरोटिन गैलरी के मालिक इमैनुअल पेरोटिन के मुताबिक, केला वैश्विक व्यापार का प्रतीक है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल मजाक के तौर पर भी किया जाता है। बता दें कि मौरिजियो कैटेलन इससे पहले 18 कैरेट सोने का एक टॉयलेट भी बना चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed