Viral Post: बेंगलुरु के आसमान में दिखा डबल रेनबो, लोगों ने कैमरे में कैद की यह दुर्लभ फोटो, बोले- करिश्मा है
Viral Video: इस दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। कुछ इलाकों में हल्की धूप भी दिखी, लेकिन पूरे दिन वातावरण में नमी बनी रही। शाम के समय अचानक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया और फिर बारिश रुकने के कुछ देर बाद आसमान में एक नहीं, बल्कि दो इंद्रधनुष नजर आए।
विस्तार
बेंगलुरु का मौसम हमेशा ही लोगों को लुभाता है। ठंडी हवा, हल्की फुहारें और बादलों से भरा आसमान इस शहर की पहचान बन चुका है। खासतौर पर मानसून के मौसम में यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। ऐसा ही एक खूबसूरत नजारा गुरुवार शाम को देखने को मिला, जब बारिश के बाद आसमान में डबल रेनबो यानी दोहरा इंद्रधनुष दिखाई दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस दिन सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। कुछ इलाकों में हल्की धूप भी दिखी, लेकिन पूरे दिन वातावरण में नमी बनी रही। शाम के समय अचानक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया और फिर बारिश रुकने के कुछ देर बाद आसमान में एक नहीं, बल्कि दो इंद्रधनुष नजर आए। ये रंग-बिरंगे इंद्रधनुष बेंगलुरु की कई जगहों से दिखाई दिए। जैसे ट्रैफिक सिग्नल, स्काईवॉक, अपार्टमेंट की छतों और होर्डिंग्स के ऊपर।
The grueling Madiwala Checkpost traffic🚦, a skywalk, a hoarding where @sachin_rt is promoting @myspinny ad and a Double #Rainbow to indiace that typical #BangaloreRains
विज्ञापन विज्ञापन
Just Namma #Bengaluru vibe! ಅಷ್ಟೇ. pic.twitter.com/QQV1UUixoL — Anantha-Infinity (@Ananthaforu) July 10, 2025
आसमान में दिखा डबल रेनबो
जैसे ही लोगों ने यह खूबसूरत नजारा देखा, उन्होंने तुरंत फोटो और वीडियो अपने मोबाइल से बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कुछ ही समय में डबल रेनबो की तस्वीरें वायरल हो गईं। हर कोई इस पल को साझा करना चाहता था। लोगों ने इंद्रधनुष को देखकर खुशी जताई और कई लोगों ने इसे "प्राकृतिक जादू" बताया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने X पर अपने अपार्टमेंट से खींची गई तस्वीर के साथ लिखा, “बारिश के बाद इतना सुंदर इंद्रधनुष देखने को मिला। प्रकृति हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने का तरीका ढूंढ ही लेती है, चाहे हम शहर की भीड़ में ही क्यों न हों।” एक दूसरे यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा, “मड़ीवाला चेकपोस्ट का ट्रैफिक, सचिन का होर्डिंग, स्काईवॉक और डबल रेनबो। यही तो है नम्मा बेंगलुरु की असली वाइब।”
इंद्रधनुष ने बना दिया लोगों का दिन खास
इस इंद्रधनुष ने लोगों के दिन को खास बना दिया। रोज की भागदौड़ और ट्रैफिक से परेशान लोग कुछ देर के लिए रुक गए और आसमान की ओर देखने लगे। यह नजारा न केवल आंखों को अच्छा लगा, बल्कि मन को भी सुकून देने वाला था। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे कुछ इलाकों में शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।