फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dogs Join Kids for a Cricket Match in the Hills Their Fielding and Catch Leave the Internet Delighted

Viral Video: कुत्ता बना विकेटकीपर, दूसरे ने लपका ऐसा कैच कि बल्लेबाज भी रह गया दंग, वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2026 12:28 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Aug 2026 12:28 PM IST
सार

Video: कुछ बच्चों ने क्रिकेट खेलने के लिए टीम पूरी न होने पर अपने कुत्तों को ही मैच में शामिल कर लिया। एक कुत्ता विकेटकीपिंग करता दिखा तो दूसरा शानदार फील्डिंग और कैच पकड़ता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Dogs Join Kids for a Cricket Match in the Hills Their Fielding and Catch Leave the Internet Delighted
मैच में शामिल हुआ कुत्ता - फोटो : एक्स@mufaddal_vohra

विस्तार

क्रिकेट खेलने के लिए बस बल्ला, गेंद और कुछ खिलाड़ी चाहिए। लेकिन अगर खिलाड़ी कम पड़ जाएं तो? कुछ बच्चे शायद मैच रद्द कर दें, लेकिन पहाड़ी इलाके में क्रिकेट खेल रहे इन बच्चों ने इसका ऐसा जुगाड़ निकाला कि इंटरनेट पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उन्होंने अपनी क्रिकेट टीम में दो कुत्तों को ही शामिल कर लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बच्चे खुले पहाड़ी इलाके में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। आसपास हरियाली है, बड़े-बड़े पत्थर हैं और मैदान भी बिल्कुल समतल नहीं है। इसके बावजूद बच्चों का खेल पूरे जोश के साथ चल रहा है। इस मैच में दो कुत्ते भी बच्चों के साथ नजर आते हैं। लेकिन ये सिर्फ मैदान के किनारे खड़े होकर मैच देखने नहीं आए थे। दोनों बाकायदा खेल का हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में शामिल हुआ कुत्ता
वीडियो में एक कुत्ता विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालता दिख रहा है। जैसे ही गेंद उसके पास आती है, वह तुरंत उसे मुंह में दबोच लेता है। दूसरी तरफ दूसरा कुत्ता फील्डिंग में लगा हुआ है। गेंद जब दूर पहाड़ी की ओर चली जाती है तो वह बड़े-बड़े पत्थरों के बीच से दौड़ता हुआ उसके पीछे पहुंचता है और गेंद वापस ले आता है।


कुत्ता भी होता है टीम का हिस्सा
लेकिन वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब बल्लेबाज एक शॉट खेलता है और कुत्ता हवा में ही गेंद पकड़ लेता है। इतना शानदार कैच देखकर बल्लेबाज भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाता है। वहीं कुत्ता कैच पकड़ने के बाद बिल्कुल सामान्य अंदाज में आगे बढ़ जाता है, जैसे उसने कोई बड़ी बात ही नहीं की हो। बच्चों और कुत्तों के बीच का यह तालमेल देखकर लगता है कि दोनों अक्सर साथ खेलते होंगे। वीडियो में आसपास कुछ गायें भी घूमती नजर आती हैं, जिससे पूरा नजारा और भी देसी और प्यारा लग रहा है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
जिंदगी की असली खुशी हमेशा महंगी चीजों में नहीं होती। कई बार ऐसे ही छोटे और साधारण पल सबसे ज्यादा खुशी दे जाते हैं। वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है। लोग कुत्तों की फुर्ती और उनके शानदार खेल की तारीफ तो कर ही रहे हैं, साथ ही बच्चों और जानवरों के बीच दिख रहे इस प्यारे रिश्ते को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed