फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dog suddenly attacked the boy bit him so hard that the boy started struggling Video goes Viral on Internet

Viral Video: कुत्ते ने अचानक लड़के पर किया हमला, काटा ऐसे कि छटपटाने लगा मासूम, फिर भी नहीं छोड़ा

Sat, 16 Aug 2025 12:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Aug 2025 12:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का रोड के किनारे आकर जैसे ही खड़ा होता है, एक कुत्ता उसपर अटैक कर देता है। पहले तो कुत्ता उसके पैर को काटने की कोशिश करता है और उससे बचने की कोशिश में लड़का नीचे गिर जाता है।

विज्ञापन
Dog suddenly attacked the boy bit him so hard that the boy started struggling Video goes Viral on Internet
कुत्ते ने लड़के को दबोचा - फोटो : एक्स@swetasamadhiya

विस्तार

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि कुत्तों का आतंक देश के हर कोने में फैला हुआ है। आवारा कुत्तों का कोई भरोसा नहीं होता कि वो कब किसको दबोच लें। कुत्तों के काटने के हर साल लाखों मामले सामने आते हैं और कई लोगों की तो मौत भी हो जाती है। यहीं वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में मौजूद आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में डालने का आदेश दिया था, जिसका अब विरोध होने लगा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता एक लड़के को बुरा तरह काटता नजर आता है, जिससे लड़का दर्द के मारे छटपटाने लगता है। ये वीडियो बहुत ही दर्दनाक है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का रोड के किनारे आकर जैसे ही खड़ा होता है, एक कुत्ता उसपर अटैक कर देता है। पहले तो कुत्ता उसके पैर को काटने की कोशिश करता है और उससे बचने की कोशिश में लड़का नीचे गिर जाता है। इस दौरान एक महिला भी वहां पहुंच जाती है और लड़के को कुत्ते से बचाने की कोशिश करने लगती है, लेकिन कुत्ता था कि उसे छोड़ने को तैयार नहीं था, उसने लड़के को अपने दांतों से बुरी तरह दबोच रखा था। लड़का दर्द के मारे चिल्ला रहा था छटपटा रहा था। इस बीच वहां और भी लोग आ जाते हैं और लड़के को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुत्ता उसे छोड़ ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते ने बच्चे को दबोचा
इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @swetasamadhiya नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘कुत्ता प्रेमी तुम जो रेबीज केस गिनवा रहे हो, ये ट्रॉमा क्यों भूले जा रहे हो?’। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘सारे आवारा कुत्तों को कुत्तों के घर में डाल देना चाहिए ताकि कुत्तों को पता चलेगा कि कुत्तों के काटने से क्या होता है’ तो एक और यूजर ने लिखा है, ‘शेल्टर में डालने से अच्छा है कि सारे कुत्तों को बांग्लादेश के बॉर्डर पर छोड़ कर आ जाना चाहिए’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed