Viral Video: ट्रॉली में बैठे बच्चे को बचाने के लिए डोगेश भाई ने लगा दी छलांग, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक मासूम बच्चे की जान पर बन आई थी लेकिन ठीक समय पर मौजूद एक कुत्ते ने अपनी समझदारी और फुर्ती से उसको पानी में गिरने से बचा लिया।
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजाकिया होते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को आश्चर्य कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक मासूम बच्चे की जान पर बन आई थी लेकिन ठीक समय पर मौजूद एक कुत्ते ने अपनी समझदारी और फुर्ती से उसको पानी में गिरने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग डोगेश भाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने घर के बाहर कपड़े धोने में व्यस्त है। महिला के बगल में ही एक ट्रॉली में उसका छोटा बच्चा बैठा हुआ है। आसपास का माहौल सामान्य दिख रहा है।
इसी बीच अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाए। महिला कपड़े धोने में व्यस्त होती है कि तभी अचानक ट्रॉली धीरे धीरे ढलान की तरफ जाने लगती है। ढलान के नीचे गहराई में पानी भरा हुआ है। ट्रॉली जैसे ही आगे की तरफ बढ़ती है, मां की नजर उस पर पड़ती है। इस तरह उसे नीचे की तरफ जाते देख मां सहम जाती है।
वह कपड़े धोते धोते खड़ी हो जाती है। इस दौरान उसे कुछ भी नहीं सूझता, मां की घबराहट साफ झलक रही थी। इसी बीच पास में बैठे डोगेश भाई की नजर ट्रॉली पर पड़ जाती है। डोगेश बिना देर किए दौड़ते हुए आगे बढ़ता है और जैसे ही ट्रॉली पानी की ओर झुकने लगती है, वे उसे पकड़ लेता है और पीछे कर देता है।
Ajab Gajab: 1907 में आत्मा पर किया गया ये हैरान कर देने वाला प्रयोग, रिसर्च ने मचा दी थी सनसनी
डोगेश भाई की फुर्ती और साहस के कारण ट्रॉली में बैठा बच्चा सुरक्षित बच जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @therealdogmani नामक यूजर ने शेयर किया है।
Viral Video: सुबह-सुबह स्वच्छ भारत का इरादा गाना बजाकर किया प्रैंक, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपके हंसी
वीडियो को देखने के बाद कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसी वजह से तो डोगेश भाई को चौकीदारी के लिए बैठा रखा है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि डोगेश भाई ने अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाई है।