फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर हवाई जहाज सहित आसमान से कहां गायब हो गया पायलट? 42 साल से बना है रहस्य

Fri, 15 May 2020 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 15 May 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Disappearance of Frederick Valentich an Australian pilot who missing mysteriously with his aircraft Cessna 182
आज तक अनसुलझी है इस पायलट की कहानी - फोटो : Social media

कभी-कभी दुनिया में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिनके रहस्य को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगने लगता है। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका संबंध एलियंस से जुड़ा माना जाता है। यह घटना आज से 42 साल पहले की है, जिसके बारे में जो भी सुनता है, वो हैरान हुए बिना नहीं रहता है। इसे हवाई उड़ानों के इतिहास में सबसे अजूबा और कभी न सुलझने वाले राज के तौर पर जाना जाता है। 

Disappearance of Frederick Valentich an Australian pilot who missing mysteriously with his aircraft Cessna 182
विमान के साथ खड़े फ्रेडरिक वैलेंटिक - फोटो : Social media

21 अक्तूबर , 1978 का वो दिन था। ऑस्ट्रेलिया के पायलट फ्रेडरिक वैलेंटिक सेसना-182 विमान से मेलबॉर्न से किंग आइलैंड (ऑस्ट्रलिया) के लिए उड़ान भरते हैं, लेकिन उनकी उड़ान हमेशा-हमेशा के लिए एक घटना बनकर रह जाती है, क्योंकि वो कभी अपने गंतव्य (किंग आइलैंड) पर पहुंचे ही नहीं। रास्ते में ही कहीं वो आसमान से ही विमान सहित गायब हो गए और कभी मिले ही नहीं। 

Disappearance of Frederick Valentich an Australian pilot who missing mysteriously with his aircraft Cessna 182
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वैलेंटिक ने शाम 7:06 बजे मेलबॉर्न हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र को रिपोर्ट किया कि एक अज्ञात विमान 4,500 फीट (1,400 मीटर) की ऊंचाई पर उसका पीछा कर रहा है। हालांकि कंट्रोल टॉवर द्वारा उन्हें बताया गया कि उतनी ऊंचाई पर किसी भी विमान के उड़ने की जानकारी उनके पास नहीं है। इस दौरान कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों ने उनसे उस अज्ञात विमान के बारे में पूछा तो वैलेंटिक ने बताया कि ऐसा विमान उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा है। उसके नीचे हरे रंग की चार लाइटें लगी हैं, जो चमक रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disappearance of Frederick Valentich an Australian pilot who missing mysteriously with his aircraft Cessna 182
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वैलेंटिक के मुताबिक, वो रहस्यमय विमान आकार में लंबा, लेकिन बनावट में पतला था, किसी सिगार की तरह। वैलेंटिक का जब दोबारा ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि वो अज्ञात विमान उनके ऊपर उड़ रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद वैलेंटिक का संपर्क कंट्रोल टॉवर से टूट जाता है और फिर कभी उनसे संपर्क नहीं हो पाया। किसी दुर्घटना की आशंका के चलते तुरंत हवाई बचाव दल को जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। न तो विमान को मलबा ही मिला और न ही पायलट। 

विज्ञापन
Disappearance of Frederick Valentich an Australian pilot who missing mysteriously with his aircraft Cessna 182
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वैलेंटिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया होगा और वो जो लाइटों की बात कर रहे थे, वो उनके ही विमान का लाइट होगा, जो वो समुद्र के पानी में देख रहे होंगे। हालांकि इस बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं हैं। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि वैलेंटिक के विमान के ऊपर उड़ रहा अज्ञात विमान एक यूएफओ था और उसी ने विमान सहित वैलेंटिक का अपहरण कर लिया होगा। हालांकि यह बात भी कभी सिद्ध नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से वैलेंटिक अपने विमान सहित गायब हुए और फिर कभी मिले नहीं, यह आज भी एक रहस्य ही बना हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed