फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system

Ajab-Gajab: इन ग्रहों पर होती है हीरे की बारिश, धरती के हैं बेहद नजदीक, जानिए आखिर क्या है रहस्य

Mon, 23 Oct 2023 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system
diamonds rain planet - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: धरती पर हीरे कहां से आए हैं यह आज भी रहस्य है। इसके बारे में अभी तक कुछ भी ठोस जानकारी नहीं है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती पर उल्कापिंड के साथ हीरे आए हैं, जबकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के गर्भ में हीरे का निर्माण हुआ है। ब्रह्मांड में धरती के अलावा कई ग्रह हैं, जिनके बारे में इंसानों को जानकारी नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे सोलर सिस्टम में भी ऐसे ग्रह मौजूद हैं जिनके बारे में हम कुछ नहीं जानते हैं।

विज्ञापन


हम आपको कुछ ऐसे ग्रहों के बारे में बताते हैं, जहां पर हीरे मौजूद हैं। नेपच्यून और यूरेनस ऐसे ग्रह हैं, जहां पर हीरे मौजूद हैं। धरती से नेपच्यून करीब 15 गुना बड़ा है, जबकि पृथ्वी से यूरेनस 17 गुना बड़ा है। सबसे हैरानी वाली बात इनका आकार नहीं, बल्कि यहां पर होने वाली हीरे की बारिश है। यहां का वातावरण इस प्रकार का है, यहां पर भारी मात्रा में हीरें बनते हैं। 
विज्ञापन

 

diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system
diamonds rain planet - फोटो : Pixabey

यूरेनस और नेपच्यून ग्रह पर बहुत अधिक मात्रा में मीथेन गैस मौजूद है। हम सभी जानते हैं कि मीथेन में हाइड्रोजन और कार्बन होते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CH₄ होता है। जब नेपच्यून और यूरेनस पर मीथेन का दबाव पड़ता है, तो हाइड्रोजन और कार्बन के बॉन्ड टूटते हैं, जिसके बाद कार्बन हीरे में परिवर्तित हो जाता है। इसके बाद वहां पर हीरे की बारिश होती है। 
 

diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system
diamonds rain planet - फोटो : Pixabey

यह ग्रह धरती से बिल्कुल अलग हैं, क्योंकि यहां पर ऐसी स्थिति है कि धरती का कोई जीव नहीं पनप सकता है। इन ग्रहों पर जीवन की संभावनाएं जीरो हैं। अगर यहां के तापमान की बात की जाए, तो वह शून्य से लगभग 200 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। 

Ajab-Gajab: यहां सीसीटीवी कैमरे में दिखा भूत! जांच करने पहुंची पुलिस फुटेज देखकर हैरान

विज्ञापन

diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system
diamonds rain planet - फोटो : Pixabey

इन ग्रहों पर मीथेन गैस बर्फ की तरह जमी रहती है और जब हवा चलती है तो बादलों की तरह उड़ती रहती है। यहां की सतह पूरी तरह से समतल है और हवाएं सुपरसोनिक गति से चलती हैं जिनकी रफ्तार 1500 मील/घंटे होती है। 

Ajab-Gajab: शख्स के घर में अंतरिक्ष से गिरी ऐसी रहस्यमयी चीज, बेचकर बन गया गया करोड़पति

diamonds rain planet neptune and uranus intresting facts about of solar system
diamonds rain planet - फोटो : Pixabey

यहां के वायुमंडल में संघनित कार्बन है जिसके कारण यहां हीरे की बारिश होती है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि यहां के हीरे किसी को नहीं मिल सकते हैं, क्योंकि यहां ठंड बहुत पड़ती है जिससे बच पाना मुश्किल होता है उससे भी मुश्किल है यहां पहुंचना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed