फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Desi jugaad to remove ring stuck on your finger using piece of thread viral video

धागे से उंगली में फंसी अंगूठी निकालने का अनोखा तरीका हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर छाया जुगाड़ का ये वीडियो

Sun, 27 Sep 2026 02:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 27 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें धागे की मदद से उंगली में फंसी अंगूठी को आसानी से निकालने का तरीका बताया गया है।

विज्ञापन
Desi jugaad to remove ring stuck on your finger using piece of thread viral video
उंगली में फंसी अंगूठी निकालने का देसी जुगाड़ वीडियो - फोटो : @toolstour

विस्तार

देसी जुगाड़ वीडियो: गर्मी या सर्दी के मौसम में उंगली में सूजन आने या वजन बढ़ने की वजह से रोज़ाना पहनी जाने वाली अंगूठी कई बार उंगली में फंस जाती है। ऐसे में लोग अक्सर उसे जोर लगाकर निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे उंगली लाल होने के साथ दर्द और सूजन भी बढ़ सकती है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर कई बार अंगूठी कटवाने के लिए ज्वेलर की मदद लेनी पड़ती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें धागे की मदद से उंगली में फंसी अंगूठी को आसानी से निकालने का तरीका बताया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में अंगूठी निकालने का एक आसान तरीका दिखाया गया है। इसके लिए सबसे पहले एक मोटा और मजबूत धागा लिया जाता है। फिर पिन की मदद से धागे को अंगूठी के नीचे से उंगली के दूसरी तरफ निकाला जाता है। इसके बाद धागे को नाखून की ओर से उंगली पर कसकर लपेटते हुए आगे बढ़ाया जाता है। पूरी उंगली पर धागा लपेटने के बाद पिन को हटा दिया जाता है। अब अंगूठी के नीचे से निकले धागे के सिरे को धीरे-धीरे खींचते हुए धागा खोला जाता है। जैसे-जैसे धागा खुलता जाता है, अंगूठी भी उसके साथ आगे सरकती हुई उंगली से बाहर निकलने लगती है।


शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Toolstour Studio (@toolstour)



धागे से अंगूठी निकालने के वायरल हो रहे देसी जुगाड़ के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो पुराना है, जो एकबार फिर से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जिसमें कई यूजर्स उसकी इस ट्रिक की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए इस हैक को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और इसे अंगूठी निकालने के आसान तरीकों में से एक बता रहे हैं।



देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें दिखाया गया आसान तरीका बताता है कि रोजमर्रा की समस्या से निपटने के लिए कई बार साधारण चीजें भी काम आ सकती हैं।
 


दिल्ली: ऑटो चालक की दरियादिली ने जीता विदेशी महिला का दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो



वायरल वीडियो: खेतों के बीच लड़की का देसी डांस वायरल, पवन सिंह के रंगबाज राजा गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed