{"_id":"5e4918c68ebc3ee5cb233b48","slug":"deserted-island-spinalonga-whose-secret-the-world-did-not-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा वीरान आइलैंड, जिसका रहस्य दुनिया को पता ही नहीं था","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एक ऐसा वीरान आइलैंड, जिसका रहस्य दुनिया को पता ही नहीं था
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
स्पिनालॉन्गा आइलैंड
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप में से बहुत से लोगों ने कहीं न कहीं ये पढ़ा होगा-कुष्ठ रोग साध्य है। मतलब ये कि कुष्ठ रोग यानी कोढ़ की बीमारी का इलाज मुमकिन है। भारत सरकार पिछले कई दशक से इस बीमारी से देश को निजात दिलाने के लिए काम कर रही है। हालांकि आज भी दुनिया के आधे से ज्यादा नए कुष्ठ रोगी भारत में ही होते हैं। कोढ़ की बीमारी बहुत बुरी मानी जाती रही है। सदियों से इसके शिकार लोगों को समाज से अलग-थलग करने का चलन रहा है। पहले तो कोढ़ के शिकार लोगों को एकदम अलग ही रखा जाता था। बाद में उनके लिए कुष्ठ रोगी आश्रम बननलगे। आज भी देश में कई कुष्ठ रोगी आश्रम चलते हैं। सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं, बहुत से पश्चिमी देशों में भी कोढ़ के मरीजों के साथ ऐसा ही सुलूक किया जाता था। यूरोपीय देश ग्रीस या यूनान में तो एक जजीरा ही कोढ़ के मरीजों के लिए अलग कर दिया गया था।
2 of 10
स्पिनालॉन्गा आइलैंड
- फोटो : Social media
इस जजीरे का नाम है-स्पिनालॉन्गा। ये यूनान के सबसे बड़े द्वीप क्रीट के पास स्थित है। स्पिनालॉन्गा का कुल इलाका 8.5 हेक्टेयर का है। ये भूमध्य सागर मे मिराबेलो की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है। आज की तारीख में स्पिनालॉन्गा द्वीप पर कोई भी नहीं रहता। बहुत कम लोग ही वहां आते-जाते हैं। ये द्वीप क्रीट के गांव प्लाका से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, मगर उसमें बहुत कम लोगों की दिलचस्पी है।
3 of 10
स्पिनालॉन्गा आइलैंड
- फोटो : Social media
किसी जमाने में स्पिनालॉन्गा द्वीप एक बड़ा फौजी अड्डा हुआ करता था। पहले वेनिस के राजा ने यहां पर सैनिक अड्डा बनाया था। बाद में तुर्की के ऑटोमान साम्राज्य ने यहां पर किलेबंदी कर के रखी थी। 1904 में क्रीट के निवासियों ने तुर्कों को अपने देश से खदेड़ दिया। इसके बाद स्पिनालॉन्गा को कोढ़ के मरीजों का अड्डा बना दिया गया। एक वक्त में इस द्वीप पर 400 के करीब कोढ़ के मरीज रहा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
स्पिनालॉन्गा आइलैंड
- फोटो : Social media
क्रीट और यूनान के दूसरे हिस्सों से कुष्ठ रोगियों को यहां लाकर रखा जाता था। उनकी पहचान खत्म कर दी जाती थी। उनकी संपत्तियां छीन ली जाती थीं। स्पिनालॉन्गा द्वीप पर कुष्ठ के मरीजों के इलाज का भी कोई इंतजाम नहीं था। एक डॉक्टर यहां तैनात किया गया था, मगर वो भी तब आता था जब इस जजीरे के किसी बाशिंदे को दूसरी बीमारी हो जाती थी।
विज्ञापन
5 of 10
स्पिनालॉन्गा आइलैंड
- फोटो : Social media/Flickr
यूं तो 1940 के दशक में वैज्ञानिकों ने कोढ़ का इलाज खोज निकाला था। मगर, यूनान की सरकार ने स्पिनालॉन्गा में रहने वालों के इलाज की कोशिश ही नहीं की। कोढ़ के मरीजों का ये केंद्र 1957 तक चलता रहा था। 1957 में एक ब्रिटिश एक्सपर्ट ने यहां का हाल देखा और पूरी दुनिया को बताया। यूनान की सरकार को इसकी वजह से काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी, जिसके बाद यहां के सभी लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया। ये कुष्ठ रोगी आश्रम बंद कर दिया गया। यूनान की सरकार ने इस जजीरे पर कोढ़ के मरीजों के रहने के सभी सबूत मिटाने की कोशिश की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।