फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delivery boy touches woman inappropriately on pretext of delivering order video goes viral On Internet

Viral Video: ऑर्डर देने के बहाने डिलीवरी बॉय ने महिला के साथ की गंदी हरकत, गलत तरीके से छुआ, वीडियो वायरल

Tue, 07 Oct 2025 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Oct 2025 11:18 AM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय महिला के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करता दिखाई देता है।

विज्ञापन
Delivery boy touches woman inappropriately on pretext of delivering order video goes viral On Internet
डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत - फोटो : एक्स@eternalxflames_

विस्तार

आजकल महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सड़क हो, ऑफिस हो, बस-ट्रेन जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो या शॉपिंग मॉल, हर जगह महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि महिलाएं अपने घर के दरवाजे पर भी सेफ महसूस नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया। इस वीडियो में एक डिलीवरी बॉय महिला के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करता दिखाई देता है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @eternalxflames_ नाम के अकाउंट से एक 45 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज साझा किया गया। फुटेज सामने आते ही यह मामला तेजी से वायरल हो गया और लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाम लगभग साढ़े 5 बजे एक डिलीवरी बॉय महिला के घर सामान पहुंचाने आया। महिला ने जैसे ही पार्सल लिया और पेमेंट करने लगी, तभी डिलीवरी बॉय ने जानबूझकर महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उसने सीधे महिला के ब्रेस्ट को टच किया। महिला अचानक घबरा गई और तुरंत पीछे हट गई। इस हरकत से साफ पता चलता है कि यह कोई गलती नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम था।
विज्ञापन

 


महिला ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए इस घटना को सीसीटीवी से निकालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कंपनी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शुरुआत में महिला का आरोप था कि कंपनी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। बताया गया कि कंपनी ने पहले केवल डिलीवरी बॉय को चेतावनी देकर मामले को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने वीडियो फुटेज ऑनलाइन शेयर किया और यह वायरल होने लगा। तब जाकर कंपनी हरकत में आई।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की नाराजगी और वीडियो में साफ दिख रहे सबूत के बाद कंपनी ने तुरंत कदम उठाया। कंपनी ने उस डिलीवरी बॉय का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और उसे प्लेटफार्म से बैन कर दिया। यानी अब वह व्यक्ति कंपनी के लिए कभी काम नहीं कर पाएगा। यह मामला सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बना। लोग कह रहे हैं कि अगर महिला वीडियो सबूत सामने नहीं लाती तो शायद मामला दबा दिया जाता। कई लोगों ने कंपनी से यह भी पूछा कि सुरक्षा के इतने बड़े मुद्दे पर सिर्फ शिकायत दर्ज होने पर तुरंत एक्शन क्यों नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed