Delhi Metro Video: मेट्रो में लड़की के हेयर स्ट्रेट करने का वीडियो वायरल, लोग बोले- बाल्टी और मग्गा भी रख देते
दिल्ली मेट्रो में लगातार इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने कई कदम उठाए हैं और सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों की अजीबोगरीब हरकते नहीं रुक रही हैं।
विस्तार
Delhi Metro Video: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में लोगों की अजीबोगरीब हरकते देखने को मिली हैं। दिल्ली मेट्रो के अंदर शूट किए गए वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। कोई मेट्रो में डांस कर रहा है, तो कोई अजीबोगरीब कपड़े पहनकर यात्रा कर रहा है। कुछ युवक और युवतियों के किसिंग वीडियो भी खूब वायरल हुए हैं। अब इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में एक युवती दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान खड़ी होकर हेयर स्ट्रेटनर की मदद से अपने बालों को सीधा कर रही हैं। युवती के मेट्रो में बाल सीधे करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लड़की की हरकत को देखकर हर कोई हैरान है।
दिल्ली मेट्रो में लगातार इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने कई कदम उठाए हैं और सख्त दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों की अजीबोगरीब हरकते नहीं रुक रही हैं और लोग अपनी मनमर्जी करते देखे जा रहे हैं।
Ajab-Gajab: हजारों साल पुरानी लाशें यहां पर हैं कैदी, देखकर इतिहासकार हैरान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की मेट्रो के कोच में लगे चार्जिंग प्वाइंट से हेयर स्ट्रैटनर को अटैच कर अपने बालों को सीधा कर रही है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। लड़की की इस अजीबगरीब हरकत पर तरह-तरह कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।
Delhi Metro की बात ही अलग है!
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) June 17, 2023
😂😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/zzy6nNLmbA
Mysterious Temple: रात में इस मंदिर से गायब हो जाते थे भगवान, दुकान पर खुद लेने गए थे भोग, जानिए अद्भुत कहानी
@HasnaZarooriHai नाम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'Delhi Metro की बात ही अलग है। यह वीडियो सिर्फ 15 सेकेंड का है। इस वीडियो को अब तक एक लाख 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
Ajab-Gajab: महिला को उठा ले गए एलियन, फिर किया कुछ ऐसा, चौंकाने वाले दावे ने उड़ाए लोगों के होश
एक यूजर ने लिखा है कि, दिल्ली मेट्रो के कमाल, अब हर चीज इसके अंदर देखने को मिल जाएगी। एक शख्स ने कहा है कि कल वाशिंग मशीन और आयरन भी प्लग इन कर लेना। जल्द पुलिस के डंडे पड़ेंगे। एक और यूजर ने लिखा है कि मैडम बाल भी उठा लेना जो नीचे गिरे हैं। यह घर नहीं है आपका।