बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक बहू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ससुराल वालों को अचानक ऐसा खास सरप्राइज देती है। जिसे देख परिवार के चेहरे पर खुशी छा जाती है।
विस्तार
वायरल वीडियो: इंटरनेट पर अक्सर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें रिश्तों और भावनाओं से जुड़े खास पल देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियो लोगों का ध्यान खींचने के साथ-साथ उन्हें भावुक भी कर देते हैं। हाल ही में सामने आया एक वीडियो भी परिवार और रिश्तों से जुड़े एक ऐसे ही खास पल को दिखाता है, जिसमें एक बहू ने अपने ससुराल वालों को ऐसा खास सरप्राइज दिया, जिसे देख घरवाले खुश होने के साथ भावुक भी नजर आए।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने ससुराल वालों को सरप्राइज देने के लिए ब्रिटेन से अकेले लंबी हवाई यात्रा कर भारत पहुंचती हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी यात्रा की जानकारी परिवार में किसी को भी नहीं दी थी। अचानक घर पहुंचने पर ससुराल वाले उन्हें सामने देखकर हैरान रह गए। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी और भावुकता साफ नजर आई। महिला ने ससुराल वालों से गले मिलकर मुलाकात की, जिसके बाद माहौल बेहद भावुक हो गया।
सड़क के बीच बाघ ने जमाया डेरा, रणथंभौर में लगा टाइगर ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
ब्रिटेन से भारत तक अकेले सफर
भारतीय परिवारों के लिए दिवाली एक खास त्योहार माना जाता है। विदेश में रहने वाले लोग भी इस मौके पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कई बार काम, वीजा या अन्य कारणों से यात्रा की योजनाएं टल जाती हैं। इस मामले में भी महिला और उनके पति की दिवाली पर भारत आने की योजना कई बार स्थगित होती रही। वहीं, ससुराल वाले उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे। परिवार की इस बेचैनी को देखते हुए महिला ने खुद भारत आने का फैसला किया। उन्होंने अकेले ब्रिटेन से भारत के लिए उड़ान भरी और अपनी यात्रा को पूरी तरह गुप्त रखा। लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद उन्होंने परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। आखिरकार, जब वह अचानक घर पहुंचीं तो ससुराल वालों के लिए यह पल किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
बहू के अनोखे सरप्राइज का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- 'शानदार सरप्राइज'। यह बहुत ही दिल को छू लेने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस परिवार में हर कोई प्यारा है। वहीं वीडियो में टेक्स्ट भी दिखाया गया है- “घर जाओ, किसी को मत बताओ, बस अचानक पहुंच जाओ।”
बिना बताए भारत पहुंची बहू ने दिया सरप्राइज
ससुराल वालों के लिए बहू के खास सरप्राइज के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि, 'शादी के बाद दिवाली पर घर आने की योजना थी, लेकिन बार-बार टलती रही। ससुराल वाले हर दिन उनसे मिलने को तरस रहे थे। इसलिए महिला ने अकेले भारत का टिकट बुक कर लिया और किसी को नहीं बताया। दो दिन तक सीक्रेट बनाए रखने के बाद जब वे घर पहुंचीं तो ससुराल वालों को जरा भी अंदाजा नहीं था।
50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन
वायरल: बेटे ने पिता को दिया ऐसा अनोखा सरप्राइज, वीडियो देखकर भर आएंगी आपकी आंखें