फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dancing plague killed many people france 1518 dangerous

अजग-गजब: जब नाचते-नाचते मरने लगे लोग, 500 साल बाद भी नहीं सुलझ पाया रहस्य

Mon, 06 Sep 2021 06:35 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 06 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
dancing plague killed many people france 1518 dangerous
डांसिंग प्लेग - फोटो : Social media

अजग-गजब: दुनिया में कोरोना की तरह कई महामारी आईं जिसने लाखों लोगों की जिदंगियां ले लीं। वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है। कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। 500 साल पहले भी एक ऐसी ही महामारी आई थी जिसकी वजह से तबाही मची थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उस समय लोग डांस-डांस करते मर गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

लेकिन आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि डांस करते-करते कोई कैसे मर सकता है। जी हां लेकिन यह सच है कि लोग डांस करते-करते मर गए। दरअसल साल 1518 में अलसेस के स्ट्रासबर्ग जिसे अब हम फ्रांस के नाम से जानते हैं में एक ऐसी ही महामारी आई थी जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 500 साल पहले आई डांस की महामारी ने फ्रांस में कई लोगों को अपना शिकार बनाया। इस महामारी की वजह से करीब 400 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जुलाई 1518 में एक युवती अचानक डांस करने लगी और वह डांस करते-करते अपना होश खो बैठी। फ्राउ ट्रॉफी नाम की युवती नाचने में इतनी मस्त हो गई कि वह नाचते-नाचते घर के बाहर गली में आ गई। अब फ्राउ ट्रॉफी को डांस करते देख लोग हैरान हो गए जिसके बाद वहां उसके परिजन पहुंचे। फ्राउ ट्रॉफी को समझाने पहुंचे उसके परजिन भी डांस करने लगे। अब वहां पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि अचानक डांस-डांस करते लोग मरने लगे और 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अब इस घटना के बाद फ्रांस में हड़कंप मच गया और लोग सहम गए। 

अब इसके बाद कई इलाकों में लोग डांस करने लगे। लोगों के डांस करने का सिलसिला थम नहीं रहा था। इसके बाद पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज भी कई वैज्ञानिक इस पर बंटे हुए हैं कि लोगों की डांस करने से मौत हुई थी या नहीं। उस समय घटी इस रहस्यमी डांस की घटना को वैज्ञानिकों ने डांसिंग प्लेग का नाम दिया था। 

 

आज तक रहस्यमी डांस की घटना के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। अभी भी वैज्ञानिक उस घटना को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। डांसिंग प्लेग और मौतों को लेकर वैज्ञानिकों ने अलग-अलग मत दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed