Viral Video: चिकन मोमोज गाय को खिलाए, भीड़ ने यूट्यूबर को घेरा, अब सोशल मीडिया पर लोगों में छिड़ी बहस
Viral Video: वीडियो में 20 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट ऋतिक दिखता है, हाथ में मोमोज की प्लेट और सामने खड़ी एक गाय। सामान्य सा लगने वाला यह पल कुछ ही सेकंड में बड़ा विवाद बन गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम से सामने आया एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान लाया कि पूरा शहर और इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ ही सेकंड का यह क्लिप था, लेकिन इसके असर ने कई सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में एक कॉलेज स्टूडेंट ऋतिक दिखाई देता है, जिसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। हाथ में मोमोज की प्लेट है और उसके ठीक सामने एक गाय खड़ी है। नॉर्मल सा लगने वाला यह दृश्य अचानक एक बड़े विवाद में बदल गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी का बताया जाता है। ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है और साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी लाइव चैलेंज का हिस्सा था। पहले उसने एक प्लेट मोमोज खत्म की, फिर दूसरी प्लेट भी किसी तरह पूरी की, लेकिन जब उससे तीसरी प्लेट खाने को कहा गया तो उसका पेट जवाब दे गया। कैमरा चालू था, लोग लाइव देख रहे थे और इसी दबाव में उसने एक ऐसी गलती कर दी, जिसने उसे मुश्किल में डाल दिया।
शख्स ने गाय को खिलाया नॉन वेज मोमोज
तीसरी प्लेट बची हुई थी और तभी एक गाय वहां आ गई। लाइक्स और व्यूज़ की लालसा या टास्क पूरा करने के दबाव में ऋतिक ने वह प्लेट गाय के सामने बढ़ा दी। कुछ सेकंड के इस वीडियो में यही दृश्य था, जिसे कई यूजर्स ने ‘अमानवीय’ बताया। देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा।
शख्स की पकड़कर हुई पिटाई
वीडियो जब हिंदू संगठनों और गोरक्षक समूहों तक पहुंचा तो मामला और भड़क गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने ऋतिक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पूछताछ के बाद उसे जमानत दे दी गई। पुलिस के सामने ऋतिक ने बताया कि वह किसी सोशल मीडिया एप पर चल रहे लाइव टास्क से प्रभावित होकर ऐसा कर बैठा। उसने यह भी कहा कि वह ‘ब्रेनवॉश’ हो गया था और लगातार प्रेसर में टास्क पूरा कर रहा था। इस घटना के बाद पुलिस उस एप और उसके टास्क के पैटर्न की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर युवाओं को किस तरह के चैलेंज दिए जा रहे थे। ऋतिक के परिवार ने पूरी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उनका बेटा जानवरों का अनादर करने वाला लड़का नहीं है।