Viral Video: मुंबई में भीड़ की मार ने महिला को लोकल ट्रेन में लटकने पर किया मजबूर, लोगों ने लगाई खूब लताड़
Mumbai Local Train Video Viral: हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कुछ महिलाएं चलती लोकल ट्रेन के दरवाजे से लटक कर सफर करती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जिसे देखकर हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि व्यक्ति अपने काम को करने के लिए किसी भी रास्ते से जा सकता है। अब हाल ही में, मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर की जीवन रेखा मानी जाती हैं, लेकिन इनमें होने वाली भीड़ कई बार यात्रियों के लिए खतरा बन जाती है। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कुछ महिलाएं चलती लोकल ट्रेन के दरवाजे से लटक कर सफर करती नजर आईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'Mumbai Railway Users' नामक अकाउंट से शेयर किया गया। इसमें कुछ महिलाएं भीड़ के कारण ट्रेन के अंदर जगह न मिलने पर दरवाजे के बाहर लटक कर यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। बताया गया है कि यह घटना कल्याण स्टेशन से रवाना होने वाली ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रेन की है, जो उस दिन करीब 40 मिनट की देरी से पहुंची थी। देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई और महिलाओं को मजबूरी में दरवाजे पर लटकना पड़ा।
#ViralVideo #CRFixLocalTrainDelays Today’s Ladies Special from Kalyan was delayed by 40 mins, forcing women to hang on the footboard—an unsafe and risky commute. Railways term this dangerous, yet delays continue. @AshwiniVaishnaw pls review delay data. @MumRail @rajtoday pic.twitter.com/vnhxTIyFD6
— Mumbai Railway Users (@mumbairailusers) May 9, 2025
रेलवे ने तुरंत दी प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया दी गई। रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट 'Railway Seva' ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मुंबई सेंट्रल रेलवे के डिविजनल मैनेजर (@Drmmumbaicr) को टैग किया और जरूरी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को भी जांच के लिए टैग किया गया।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने ट्रेनों की समय पर न आने और भीड़भाड़ को ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया, वहीं कुछ ने यात्रियों की तरफ से उठाए गए जोखिम भरे कदम की आलोचना की। कई यूजर्स ने कहा कि यात्रियों को अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहिए और ऐसे खतरनाक तरीकों से बचना चाहिए।
गंभीर घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता है जरूरी
भारतीय रेलवे पहले भी कई बार यात्रियों को चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने या बाहर लटकने से मना कर चुका है। यह न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। यह घटना रेलवे के लिए एक चेतावनी है कि वह महिला यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए। अगर ऐसे हालात बने रहे तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।