Viral Video: मगरमच्छ को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
Viral Video: वीडियो में एक युवक विशाल मगरमच्छ के पास जाकर बहादुरी दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन हालात इतने तेजी से बदलते हैं कि उसकी जान पर बन आती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Crocodile Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी कोई मजेदार होता है तो कभी इमोशनल और कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। वीडियो में एक युवक विशाल मगरमच्छ के पास जाकर बहादुरी दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन हालात इतने तेजी से बदलते हैं कि उसकी जान पर बन आती है।
Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत पानी के किनारे आराम कर रहे एक बड़े मगरमच्छ से होती है, जो जमीन पर बिल्कुल स्थिर अवस्था में लेटा नजर आता है। उसके पीछे दो लोग हाथ में डंडा लेकर खड़े हैं, लेकिन तभी उनमें से एक शख्स डंडे से मगरमच्छ को छेड़ देता है। तभी स्थिर अवस्था में लेटा 'पानी का दैत्य' अचानक आक्रामक हो उठता है और बिजली की रफ्तार से उस शख्स की ओर बढ़ता है जिसने उसे छेड़ा था। छेड़ने वाला युवक फुर्ती दिखाकर तुरंत किनारे हो जाता है और तभी दूसरा व्यक्ति उसके निशाने पर आ जाता है।
जबड़े की ताकत से हड्डियों को कर सकता है चूर-चूर
मगरमच्छ पानी के सबसे खूंखार और आक्रामक शिकारियों में से एक हैं, जो अपने जबड़े की ताकत के साथ हड्डियों को आसानी से चूर-चूर कर सकते हैं। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल का राजा शेर भी इससे ज्यादा पंगा नहीं लेता है। ये अपने शिकार को पानी से छुपकर देखते हैं और फिर ऐसे जकड़ते हैं कि शिकार अपने आपको बचा भी नहीं पाता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 39 लाख बार देखा जा चुका है।
Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो
Viral Video: बरात में 'ईंट तोड़' डांस करता शख्स, बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएंपानी के खतरनाक शिकारी के इस वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह बहादुरी नहीं, लापरवाही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर मगरमच्छ ने पूंछ से वार कर दिया होता, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। तो वहीं कई यूजर्स ने युवक को 'टारजन' बताया।