फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cobra Ka Video baby plays with live king cobra video goes viral on internet

Cobra Ka Video: खिलौने की जगह किंग कोबरा से खेल रहा बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 31 May 2025 12:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 31 May 2025 12:36 PM IST
सार

King Cobra Ka Video: किंग कोबरा सांप अगर किसी को काट ले तो, कुछ ही समय में मौत हो सकती है। इसके कारण सांप को देखते ही लोग दूर भागते हैं, लेकिन बच्चा बिल्कुल भी नहीं डर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा एक किंग कोबरा सांप के साथ खेल रहा है।

विज्ञापन
Cobra Ka Video baby plays with live king cobra video goes viral on internet
खिलौने की जगह किंग कोबरा से खेल रहा बच्चा, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Instagram/therealtarzann

विस्तार

King Cobra Ka Video: छोटे बच्चों को खिलौनो का बेहद पंसद होता है। वह जमीन पर पड़े किसी भी चीज को उठा लेते हैं और उसके साथ खेलने लगते हैं। खेल-खेल में वह कभी-कभी कुछ ऐसा कारनामा कर देते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएंगी। 

विज्ञापन


सांप एक ऐसा जहरीला जीव है जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन एक बच्चे के सांप के साथ खेलने के वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। बच्चा जिस सांप के साथ खेल रहा है, वो कोई आम सांप नहीं है, बल्कि किंग कोबरा है। इसकी सांप की दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिनती होती है। 
विज्ञापन


किंग कोबरा सांप अगर किसी को काट ले तो, कुछ ही समय में मौत हो सकती है। इसके कारण सांप को देखते ही लोग दूर भागते हैं, लेकिन बच्चा बिल्कुल भी नहीं डर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा एक किंग कोबरा सांप के साथ खेल रहा है। कभी वो सांप के फन के साथ छेड़खानी करता है तो कभी उसे पकड़ने की कोशिश करता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सांप उसे बिल्कुल नहीं काट रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)



Viral Video: 'मां की ममता और साहस'..., बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंचा सांप, चिड़िया ने सिखाया सबक

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप बच्चे से आकार में लगभग दोगुना बड़ा है। वह फन उठाकर खामोशी से बैठा है और मासूम बच्चा उसकी पीठ, गर्दन और सिर पर मारता है। एक समय जब बच्चा सांप की गर्दन पकड़ लेता है और झकझोरता है। इस पर भी सांप ने सिर्फ हल्की सी कोशिश की खुद को छुड़ाने की, लेकिन फिर भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Viral Video: महिला ने कामवाली को दी ऐसी खास विदाई, देखकर भावुक हो जाएंगे आप, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सांप के साथ बच्चे के खेलने का यह वीडियो अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed