फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   woman gave farewell to househelp with tears and hugs shares on internet video will make you cry

Viral Video: महिला ने कामवाली को दी ऐसी खास विदाई, देखकर भावुक हो जाएंगे आप, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Fri, 30 May 2025 07:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 07:14 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक काम करने वाली लड़की को मालकिन इतना प्यार और सम्मान दे रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, घर में काम करने वाली लड़की की शादी होने वाली है और उसको सभी लोग विदाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
woman gave farewell to househelp with tears and hugs shares on internet video will make you cry
महिला ने कामवाली को दी ऐसी खास विदाई, देखकर भावुक हो जाएंगे आप - फोटो : instagram/nainaartistrymakeover

विस्तार

Viral Video: वर्तमान समय में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास घर का काम करने के लिए समना नहीं बचता है। इसकी वजह से लोग घर में मदद के लिए एक महिला या पुरुष को काम के लिए रखते हैं। कई बार लोग उनके काम को नहीं देखते हैं, जिसके कारण उनको प्यार और सम्मान नहीं मिलता है। लेकिन कुछ लोगों को घर में वाले को काफी प्यार और सम्मान देते हैं। इससे पता चलता है कि वो परिवार का कितना जरुरी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। इस वीडियो में एक काम करने वाली लड़की को मालकिन इतना प्यार और सम्मान दे रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, घर में काम करने वाली लड़की की शादी होने वाली है और उसको सभी लोग विदाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोग भावुक हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में आखिर क्या है? 

इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। एक्स पर @SinghKinngSP नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, एक दिल को छू लेने वाला वायरल वीडियो दिखाता है कि एक परिवार अपने लंबे समय से काम करने वाली नौकरानी को भावनात्मक विदाई दे रहा है, क्योंकि वह शादी करने जा रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह मार्मिक पल वर्षों से बने गहरे बंधन को दर्शाता है। सबसे पहले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nainaartistrymakeover नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बाघ के साथ सेल्फी ले रहे थे लड़के, तभी टाइगर का ठनका दिमाग और कर दिया हमला, भाग खड़े हुए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की को सोफे पर बैठाया गया है, जो बहुत ही इमोशनल है। एक महिला और उसके परिवार वाले उसके आसपास खड़े हुए हैं। साथ ही सभी लोग एक-एक करके उसको उपहार के साथ शुभकामनाएं देते हैं और उसके सभी एफर्ट्स के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं। उनका प्यार देखकर मुस्कान की आंखों में आंसू आ जाते हैं और जैसे ही मालकिन लड़की को गले लगाती हैं वो फूट-फूट कर रोने लगती है। 


View this post on Instagram

A post shared by NAINA ARORA (@nainaartistrymakeover)



Whale Vomit: आखिर सोने से भी क्यों महंगी होती है व्हेल मछली की उल्टी? जानिए इसमें ऐसा क्या होता है

वीडियो में आगे दिखता है कि लड़की की गोद में एक छोटा बच्चा दिखता है। जब उसको बताया जाता है कि वो शादी करने जा रही है तो बच्चा भी रोने लगता है। उसके रोने से ये साफ दिखता है कि लड़की का परिवार के साथ कितना इमोशनल रिश्ता था। 

लोग हुए भावुक

वीडियो देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं। कई लोगों ने मालकिन की इस व्यवहार की प्रशंसा की है और कई लोगों ने लड़की को शुभकामनाएं दी हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed