फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Children made a picture of Gandhiji for Independence Day you will not control your laughter Video Viral

Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के लिए बच्चों ने गांधी जी की बनाई तस्वीर, ड्राइंग देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी

Wed, 13 Aug 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Aug 2025 10:50 AM IST
सार

Viral Video: ड्रॉइंग बनाना आसान नहीं था फिर भी सभी बच्चे पूरे मन से कोशिश करते थे। कभी-कभी तस्वीर इतनी अजीब बन जाती थी कि हंसी रुकना मुश्किल हो जाता था, लेकिन यही तो बचपन की मासूमियत थी।

विज्ञापन
Children made a picture of Gandhiji for Independence Day you will not control your laughter Video Viral
15 अगस्त के लिए बच्चों ने बनाई गांधी जी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम @kairakakoti

विस्तार

15 अगस्त बस आने ही वाला है। पूरे देश में इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। स्कूलों में रिहर्सल चल रही है, दफ्तरों में प्रोग्राम की प्लानिंग हो रही है और हर जगह देशभक्ति का माहौल बन गया है। ऐसे में बचपन के स्कूल वाले दिन याद आना लाजमी है। जब 15 अगस्त आता था, तो सुबह-सुबह स्कूल में झंडा फहराया जाता था। सारे बच्चे लाइन में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते थे। इसके बाद टीचर मिठाई और समोसे बांटते थे, जिसे खाकर बच्चों का चेहरा खिल उठता था। क्लासरूम में भी इस दिन की खास तैयारी होती थी। हिंदी की टीचर निबंध लिखने को देतीं और ड्राइंग की क्लास में 15 अगस्त से जुड़ी पेंटिंग बनवातीं। कोई तिरंगा बनाता, कोई झंडा फहराने का सीन और कई बच्चे बापू यानी महात्मा गांधी की तस्वीर बनाने की कोशिश करते। हालांकि, अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ड्रॉइंग बनाना आसान नहीं था फिर भी सभी बच्चे पूरे मन से कोशिश करते थे। कभी-कभी तस्वीर इतनी अजीब बन जाती थी कि हंसी रुकना मुश्किल हो जाता था, लेकिन यही तो बचपन की मासूमियत थी। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल के बच्चों को 15 अगस्त के मौके पर महात्मा गांधी की तस्वीर बनाने का काम दिया गया। लेकिन जो नतीजा सामने आया, उसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kaira Kakoti (@kairakakoti)

विज्ञापन
विज्ञापन



गांधी जी की तस्वीर बनाने के दिया टास्क
वीडियो में एक टीचर 6 बच्चों की ड्राइंग शीट दिखाती हैं। हर बच्चे ने गांधी जी बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हर चित्र का नतीजा अलग ही निकला। किसी के चित्र में गांधी जी का चेहरा अजीब-सा दिख रहा था, किसी में चश्मा इतना बड़ा था कि चेहरा छोटा लगने लगा। कुछ तस्वीरों में तो पहचानना ही मुश्किल हो गया कि ये गांधी जी हैं या कोई और। हर बच्चे ने गांधी जी का अपना अलग और अनोखा “वर्जन” बना डाला।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम के पेज @kairakakoti ने शेयर किया है। अब तक इसे 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और मजेदार बातें लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनमें से एक भी गांधी जी जैसा नहीं लग रहा।” दूसरे ने मजाक में कहा, “ये 2 बनाकर गांधी जी बनाने का आइडिया कमाल है।” तीसरे ने लिखा, “सबने अपने-अपने गांधी बना दिए।” वहीं एक और ने पुरानी यादें ताजा करते हुए लिखा, “ये तो ठीक है, हमारे स्कूल में बच्चों ने और भी गजब काम किया था।” ये वीडियो सिर्फ हंसाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमें बचपन की मासूमियत और रचनात्मकता की भी याद दिलाता है। 15 अगस्त सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि वो दिन है जो हमें बचपन के वो पल याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed