फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride refused to marry boyfriend took the girl from the mandap groom stood there Video goes viral on Internet

Viral Video: दुल्हन ने शादी करने से किया मना, लड़की को मंडप से ले गया बॉयफ्रेंड, मंगलसूत्र लिए खड़ा रहा दूल्हा

Sat, 24 May 2025 10:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 May 2025 10:19 AM IST
सार

Wedding Viral Video: हाल ही में, हासन जिले के बुवनहल्ली गांव की लड़की पल्लवी की शादी आलूर तालुक के रहने वाले वेणुगोपाल जी से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। रिश्तेदार और मेहमान भी आ चुके थे और मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं।

विज्ञापन
Bride refused to marry boyfriend took the girl from the mandap groom stood there Video goes viral on Internet
दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर जब भी कोई चीज वायरल होती है, वो या तो बेहद अलग और अतरंगी होती है। या फिर कोई ऐसा विषय होता है, जो विवादों पर आधारित होता है। ऐसे में इस ट्रेंडिंग लिस्ट की होड़ में कई बार शादी-ब्याह की कुछ ऐसी भी रील्स वायरल हो जाती है, जिसे देखकर हम काफी हैरान रह जाते हैं। अब हाल ही में, कर्नाटक के हासन जिले से एक हैरान कर देने वाली सच्ची घटना सामने आई है। यह जगह वैसे तो अपने पुराने मंदिरों और सुंदर आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है, लेकिन इस बार यहां की एक शादी चर्चा में आ गई है। यह किस्सा किसी फिल्मी सीन जैसा लग सकता है, लेकिन ये पूरी तरह हकीकत है। तो आज ती इस खबर में हम भी आपको इसी ट्रेंडिंग वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 हाल ही में, हासन जिले के बुवनहल्ली गांव की लड़की पल्लवी की शादी आलूर तालुक के रहने वाले वेणुगोपाल जी से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। रिश्तेदार और मेहमान भी आ चुके थे और मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। माहौल खुशियों से भरा हुआ था। जैसे ही दूल्हा पल्लवी को मंगलसूत्र पहनाने के लिए आगे बढ़ा, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन ने शादी से किया इनकार
पल्लवी ने सबके सामने शादी से मना कर दिया। उसने साफ कह दिया कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। सब लोग सन्न रह गए। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया, रिश्तेदारों ने भी मनाने की कोशिश की, लेकिन पल्लवी अपने फैसले पर अड़ी रही। बाद में वह उठकर एक कमरे में चली गई और खुद को अंदर बंद कर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पल्लवी से बात की और फिर उसके प्रेमी को भी बुलवाया। जब दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं तो पुलिस ने दोनों के परिवार से बात की और पल्लवी को सुरक्षा के साथ थाने ले गई।

दूल्हे ने भी दिखाई समझदारी
थाने में पल्लवी ने बताया कि वह मानसिक तनाव में है और अभी कोई फैसला नहीं ले सकती। इसके बाद पुलिस ने उसे उसकी नानी के घर भेज दिया ताकि वह थोड़ी शांति से रह सके। दूल्हे वेणुगोपाल जी ने भी बहुत समझदारी दिखाई। उन्होंने कहा, "अगर लड़की नहीं चाहती तो मैं भी शादी नहीं करूंगा।" इस तरह सब कुछ तय होने के बाद भी यह शादी आखिरी वक्त में रुक गई। अब यह घटना पूरे हासन जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed