{"_id":"68942fd7c3bd9228350f293a","slug":"boy-was-doing-pull-ups-on-the-railway-track-and-there-was-a-deep-river-below-video-goes-viral-on-internet-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेलवे ट्रैक पर पुल अप्स मार रहा था लड़का और नीचे थी गहरी नदी, जानलेवा स्टंट लोगों का ठनका माथा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर पुल अप्स मार रहा था लड़का और नीचे थी गहरी नदी, जानलेवा स्टंट लोगों का ठनका माथा
Thu, 07 Aug 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:21 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बेहद जोखिम भरे अंदाज में रेलिंग के बाहर झूल रहा है और पुल-अप्स कर रहा है, जबकि आसपास खड़े कुछ लोग इस खतरनाक हरकत को अपने फोन से रिकॉर्ड कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पुल अप्स कर रहा था शख्स
- फोटो : एक्स
विस्तार
असम में स्थित डॉ. भूपेन हजारिका सेतु, जिसे आमतौर पर ढोला-सादिया पुल कहा जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार किसी इंजीनियरिंग चमत्कार की वजह से नहीं, बल्कि एक खतरनाक स्टंट के चलते। सोशल मीडिया पर इस पुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुल की रेलिंग से लटकते हुए पुल-अप्स करता नजर आ रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बेहद जोखिम भरे अंदाज में रेलिंग के बाहर झूल रहा है और पुल-अप्स कर रहा है, जबकि आसपास खड़े कुछ लोग इस खतरनाक हरकत को अपने फोन से रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह वीडियो एक्स पर @nibirdeka नामक यूजर ने साझा किया, जिसके बाद से इसे हजारों बार देखा और साझा किया जा चुका है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कई युवाओं का एक ग्रुप इस पुल पर लगातार स्टंट करता रहता है और उसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ खतरनाक हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद चिंता का विषय बन चुकी हैं।
विज्ञापन
युवक की हरकत पर जमकर बरसे लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग युवक की हरकत पर जमकर भड़के हैं। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ खुद की जान को खतरे में डालना नहीं है, बल्कि यह पुल की संरचना के लिए भी एक बड़ा खतरा हो सकता है।" एक और ने कहा, "लोग अब रील्स के चक्कर में अपनी जिंदगी को खिलौना समझने लगे हैं।"
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कई यूजर्स ने प्रशासन से तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे स्टंटबाजों को रोका जा सके। लोगों का कहना है कि ऐसे उदाहरण सामने आने चाहिए जो बाकी लोगों को सबक दें और इस तरह की लापरवाही दोहराने से पहले सोचने पर मजबूर करें। यह वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कुछ सेकंड की प्रसिद्धि के लिए हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा को दांव पर लगा सकते हैं? ऐसे स्टंट न केवल जानलेवा हो सकते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसे मामलों को नजरअंदाज न किया जाए और संबंधित अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाएं।