फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy trapped in the cage of three lionesses the animal also pounced and his life was in danger Video Viral

Viral Video: तीन शेरनियों के बाड़े में फंसा लड़का, जानवर ने भी मारा झपट्टा और जान पर बन आई बात, देखें वीडियो

Mon, 18 Aug 2025 03:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Aug 2025 03:26 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एक कमरे जैसे पिंजरे में मौजूद है और उसके चारों ओर तीन शेरनियां खड़ी हैं। शुरुआत में लगता है कि शायद शेरनियां सिर्फ पास खड़ी हैं, लेकिन अचानक एक शेरनी युवक पर झपट पड़ती है और उसे कसकर पकड़ लेती है।

विज्ञापन
Boy trapped in the cage of three lionesses the animal also pounced and his life was in danger Video Viral
शेरनियों के बीच फंस गया लड़का - फोटो : एक्स@Brutal_0s

विस्तार

शेर और शेरनियां जंगल के सबसे खूंखार शिकारी माने जाते हैं। इंसान तो दूर, बड़े-बड़े जानवर भी इनके सामने टिक नहीं पाते। तभी तो इन्हें हमेशा चिड़ियाघरों में पिंजरों और बाड़ों के अंदर ही रखा जाता है। अब सोचिए अगर कोई शख्स अचानक तीन-तीन शेरनियों के बीच फंस जाए तो उसकी हालत क्या होगी? हाल ही में, सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक एक कमरे जैसे पिंजरे में मौजूद है और उसके चारों ओर तीन शेरनियां खड़ी हैं। शुरुआत में लगता है कि शायद शेरनियां सिर्फ पास खड़ी हैं, लेकिन अचानक एक शेरनी युवक पर झपट पड़ती है और उसे कसकर पकड़ लेती है। उस शख्स की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह जान बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। मगर शेरनी का शिकंजा इतना मजबूत था कि वह खुद को छुड़ा ही नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरनियों के बीच में फंसा युवक
जैसे-तैसे जब युवक ने एक शेरनी की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश की। तभी दूसरी शेरनी ने उसका पैर पकड़ लिया। उस वक्त जो डरावना नजारा बना, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। पिंजरे में फंसा इंसान पूरी तरह से लाचार नजर आ रहा था। हालांकि किसी चमत्कार की तरह वह बड़ी मुश्किल से शेरनियों की पकड़ से छूटने में कामयाब रहा, लेकिन वह अभी भी कमरे के अंदर कैद ही था।


शेरनियों से ऐसे बचा युवक
वीडियो से यह भी साफ झलकता है कि ये शेरनियां जंगल में पाई जाने वाली शेरनियों जितनी हिंसक नहीं थीं। शायद यही वजह रही कि युवक काफी देर तक उनके बीच रहने के बाद भी जिंदा बच गया। वरना अगर यही मंजर जंगल में होता तो उस शख्स का बच पाना नामुमकिन था। यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Brutal_0s नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो भले ही सिर्फ 14 सेकंड का है, लेकिन इसे अब तक 4 लाख 83 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा सैकड़ों लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने युवक की हालत पर सहम जाते हुए कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “ये शेरनियां तो बस खेल रही थीं। अगर ये वाकई गंभीर हो जाती तो बंदे की मौत तय थी।” वहीं दूसरे शख्स ने कहा, “ये आदमी बहुत बड़े खतरे में था, जान बच गई तो इसे खुद को किस्मत वाला मानना चाहिए।” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब ये बंदा शायद जिंदगी में कभी ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed