{"_id":"5ebe8dcd1f24550730088f4f","slug":"black-hole-mystery-from-which-even-light-cannot-come-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्या है ब्लैक होल का रहस्य, जिसके अंदर जाने के बाद कुछ भी बाहर नहीं आ पाता","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर क्या है ब्लैक होल का रहस्य, जिसके अंदर जाने के बाद कुछ भी बाहर नहीं आ पाता
ब्लैक होल के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिसे 'कृष्ण विवर' भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि यह 'चीज' आखिर है क्या और इसे क्यों रहस्यमय माना जाता है? दरअसल, ब्लैक होल अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र वाली जगह है, जहां भौतिक विज्ञान का कोई भी नियम काम नहीं करता। इसका खिंचाव इतना शक्तिशाली होता है कि इससे कुछ भी बच नहीं सकता। यहां तक कि प्रकाश भी अगर एक बार ब्लैक होल के अंदर चला जाए तो वो फिर कभी बाहर नहीं आ पाता।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रह्मांड में कई ब्लैक होल हैं। हालांकि वो सभी पृथ्वी से हजारों प्रकाश वर्ष दूर हैं। अगर वो नजदीक होते तो पृथ्वी को कब का निगल गए होते और फिर धरती पर इंसानों का नामोनिशान नहीं रहता। क्या आप जानते हैं कि आखिर ब्लैक होल बनता कैसे है? वैज्ञानिक तौर पर ऐसा माना जाता है कि जब कोई विशाल तारा अपने अंत की ओर पहुंचता है तो वह धीरे-धीरे एक ब्लैक होल में परिवर्तित हो जाता है और फिर वो अपने आसपास की सारी चीजों को अपनी तरफ खींचने लगता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब जरा सोचिए कि अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं तो क्या होगा? वैसे तो यह लगभग असंभव सा है, क्योंकि ब्लैक होल तक पहुंचने से पहले ही आप जलकर राख हो जाएंगे या हो सकता है कि आप उसके अंदर पहुंच भी जाएं। अब ब्लैक होल के अंदर घुसने के बाद क्या होगा? क्या कोई दूसरा ब्रह्मांड आ जाएगा या आप दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे? ये कोई नहीं जानता, क्योंकि यह अब तक रहस्य ही बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पिछले साल ही वैज्ञानिकों ने एम87 आकाशगंगा में मौजूद एक विशाल ब्लैक होल की तस्वीर जारी की थी। बताया गया था कि यह ब्लैक होल आकार में पृथ्वी से तीस लाख गुना बड़ा है और वजन में हमारे सूर्य से 650 करोड़ गुना से भी ज्यादा भारी। इसे ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ब्लैक होल माना गया है। कहा जाता है कि ब्रह्मांड के करोड़ों तारों को मिलाकर जितनी रोशनी होगी, यह उससे भी कहीं ज्यादा चमकदार है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाल ही में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सबसे नजदीक एक ब्लैक होल की खोज की है, जो दो तारों के बीच छुपा हुआ है। यह धरती से करीब 1000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह आकार में हमारे सूरज से चार गुना बड़ा है जबकि वजन में पांच गुना। इसकी खोज चिली स्थित ला सिला ऑब्जर्वेटरी ने टेलीस्कोप के जरिए की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।