फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru tenant asks for Rs 2 lakh advance landlord hands over repair bill denies to give money

Viral Post: बेंगलुरु में किराएदार ने मांगा 2 लाख रुपये का एडवांस, मकानमालिक ने थमा दी मरम्मत का बिल

Sat, 08 Nov 2025 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Nov 2025 10:20 AM IST
सार

Viral Video: दरअसल, एक रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसके मकान मालिक ने 2 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, जो रकम वापस करने की बात कही गई, वो इतनी कम थी कि सुनकर ही कोई भी हैरान रह जाए।

विज्ञापन
Bengaluru tenant asks for Rs 2 lakh advance landlord hands over repair bill denies to give money
सांकेतिक तस्वीर
loader

विस्तार

बेंगलुरु में रेंट पर घर लेना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल हो जाता है जब घर खाली करने की बारी आती है। खासकर सिक्योरिटी डिपॉजिट के मामले में। ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर अपने मकान मालिकों से परेशान होकर ही पोस्ट करते हैं क्योंकि या तो एडवांस पैसे नहीं मिलते या फिर मनमानी कटौती कर दी जाती है। लेकिन हाल ही में रेडिट पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई, जिसने बेंगलुरु के हजारों किरायेदारों का ध्यान खींच लिया है। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
दरअसल, एक रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसके मकान मालिक ने 2 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं, जो रकम वापस करने की बात कही गई, वो इतनी कम थी कि सुनकर ही कोई भी हैरान रह जाए। इस यूजर ने लोगों से सलाह मांगी कि आखिर अब वह क्या करे।
विज्ञापन




मकान मालिक ने पैसे लौटाने से किया मना
यूजर ने लिखा कि वह हेनूर इलाके में एक 4BHK घर में किराए पर रह रहा था। उस घर के लिए उन्होंने 2 लाख का एडवांस दिया था। पिछले तीन साल में मकान मालिक ने हर साल 7 से 10% तक किराया बढ़ाया। फिर भी उन्होंने जून में कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कर लिया था। लेकिन अगस्त में मकान मालिक ने घर को फिर से ऑनलाइन लिस्ट कर दिया और सितंबर के पहले हफ्ते में अचानक उनसे कहा कि उन्हें एक महीने के अंदर घर खाली करना होगा क्योंकि नए किराएदार आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस के पैसों को लेकर शुरू किया टालमटोल
अब जब किराएदार ने एडवांस की बात की तो मकान मालिक ने टालमटोल शुरू कर दी। उसने कहा कि पहले उसका फैमिली कॉन्ट्रैक्टर घर का नुकसान देखकर बताएगा। बाद में उसी ने मरम्मत और पेंटिंग का खर्च बताया, जो बाजार से करीब 50 हजार रुपये ज्यादा था। किराएदार ने खुद काम करवाने की पेशकश की, लेकिन उसे मना कर दिया गया। दिलचस्प बात ये थी कि रेंट एग्रीमेंट में कहीं भी पेंटिंग करवाने का जिक्र नहीं था।

इतने पैसे लौटाने की पेशकश की
यूजर ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें यह कहकर घर खाली करने पर मजबूर किया कि नए किरायेदारों के लिए पेंटिंग का काम जल्द शुरू करना है। परिवार में बुजुर्ग लोग थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा झंझट नहीं की और घर छोड़ दिया। लेकिन अब मकान मालिक पूरे 2 लाख में से सिर्फ 10 हजार लौटाने की बात कर रहा है। बार-बार कहने पर भी वह किसी तरह का बिल या खर्च का सबूत नहीं दे रहा।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पोस्ट को रेडिट पर @Frosting_snow_20 नाम के यूजर ने “मकान मालिक 2 लाख एडवांस नहीं लौटा रहा” टाइटल के साथ शेयर किया। पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और सैकड़ों लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “बेंगलुरु में सिक्योरिटी डिपॉजिट सबसे बड़ा सिरदर्द है। जब तक सबकुछ रेंटल एग्रीमेंट में साफ नहीं लिखा हो, तब तक कुछ करना मुश्किल है।” पोस्ट करने वाले यूजर ने जवाब में कहा कि डिपॉजिट एग्रीमेंट में लिखा हुआ है, लेकिन मकान मालिक पेंटिंग और टूट-फूट के बहाने झूठे खर्च जोड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed