फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bank account holder deposit money wrote such funny things tula rashi on bank slip

Viral Bank Slip: बैंक में पैसे जमा करने गए शख्स ने फॉर्म पर लिख दी ऐसी बात, देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Tue, 15 Nov 2022 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 04:51 PM IST
सार

एक बैंक कर्मचारी ने बैंक ग्राहक के फॉर्म को सही से नहीं देखा जिसकी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
bank account holder deposit money wrote such funny things tula rashi on bank slip
बैंक में पैसे जमा करने गए शख्स ने फॉर्म में लिख दी ऐसी बात - फोटो : Twitter @NationFirst78

विस्तार

Viral Bank Slip: हम सभी में से ज्यादातर लोग किसी न किसी बैंक में पैसा जमा करने के लिए गए होंगे। बैंक में पैसा जमा करने से पहले डिपॉजिट फॉर्म में कई जानकारियां देनी होती हैं। इस फॉर्म में अपना नाम, अकाउंट नंबर, शाखा, तारीख, मोबाइल नंबर और कितने पैसे जमा करना है भरना होता है। पैसे को नंबर्स और शब्दों में लिखना होता है। 

विज्ञापन


कई बार इस फॉर्म को भरते समय लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो गलत-सही लिख देते हैं। बैंक कर्मचारी फॉर्म की जांच करते समय गलती को सही करने के लिए कहते हैं। लेकिन आज कल की व्यस्त जिंदगी में लोग किसी काम को जल्द से जल्द निपटाना चाहते हैं। ऐसे में कभी-कभी बैंक कर्मचारी फॉर्म की जांच करने में कुछ गलतियों को नहीं देख पाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


एक बैंक कर्मचारी ने बैंक ग्राहक के फॉर्म को सही से नहीं देखा जिसकी वजह से अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक बैंक की स्लिप वायरल हो रही है जिसमें बैंक में पैसा जमा करने गए शख्स ने ऐसा कुछ लिख दिया है जिसे देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शख्स ने डिपॉजिट फॉर्म में पैसे लिखने वाली जगह पर तुला राशि लिख दिया है। शख्स को फॉर्म में जमा करने वाली राशि को लिखने लिए कहा था, तो उसने तुला राशि लिख दी। फॉर्म भरने के बाद शख्स एक हजार रुपये जमा करने पहुंचा और बैंककर्मी ने फाॅर्म को देखे बिना ही पैसे को जमा कर लिया और मुहर लगाकर पर्ची दे दी। 



Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है शातिर चूहा, खोजने में 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल, क्या आप खोज लेंगे?

डिपॉजिट फॉर्म में की गई इस गलती की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहो रही है और इसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्विटर पर @NationFirst78 नाम के अकाउंट से इस स्लिप को शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा गया है कितने तेजस्वी लोग हैं। 

इस पोस्ट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। स्लिप के ऊपरी भाग को देखकर लग रहा है कि यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। लेकिन यह जानकारी नहीं है कि किसी ने ऐसा मजाक में लिखा है या सच में ऐसा लिखा है। लेकिन स्लिप पर लगे मुहर को देखकर पता चल रहा है कि इस गलती के बावजूद खाताधारक के पैसे बैंक में जमा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed