फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Auto rickshaw with cctv chocolates water sanitizer bubble gun passenger compared to bmw viral video

सुविधाओं से भरपूर अनोखे ऑटो ने जीता यात्री का दिल, ड्राइवर ने सुनाया बीएमडब्ल्यू से जुड़ा मजेदार किस्सा

Thu, 24 Sep 2026 03:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 24 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखे ऑटो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने महज 3 किलोमीटर के सफर में यात्री का दिल जीत लिया। यात्री को ऑटो में ऐसी कई सुविधाएं नजर आईं, जिन्हें देखकर शायद आपको भी पहली नजर में यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन
Auto rickshaw with cctv chocolates water sanitizer bubble gun passenger compared to bmw viral video
ऑटो के अंदर की सुविधाएं देख यात्री रह गया दंग - फोटो : @teknas.reverse

विस्तार

अनोखे ऑटो का वायरल वीडियो: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का तनाव लोगों की दिनचर्या का आम हिस्सा बन गया है। काम का दबाव, समय की कमी और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच थकान अक्सर चेहरे पर साफ नजर आने लगती है। ऐसे में कई बार सुबह घर से निकलकर ऑफिस तक का सफर भी बोझिल महसूस होने लगता है।  लेकिन अगर यही सफर कुछ ऐसा अनुभव दे जाए, जो चेहरे पर मुस्कान ला दे और दिल को छू जाए, तो पूरा दिन ही बेहतर महसूस होने लगता है। हाल ही में ऑटो में यात्रा के दौरान एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने सिर्फ 3 किलोमीटर के सफर में उसका पूरा मूड बदल दिया। 

विज्ञापन

 

 


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

ऑफिस जाने के लिए निकला एक शख्स तनाव में था। दिन शुरू होने से पहले ही उसका मूड खराब था और काम करने का बिल्कुल मन नहीं था। लेकिन सिर्फ 3 किलोमीटर के एकऑटो सफर ने उसका पूरा मूड बदल दिया। ऑटो में बैठते ही उसे ऐसी कई चीजें नजर आईं, जो आमतौर पर किसी ऑटो में देखने को नहीं मिलतीं। इस खास ऑटो में सीसीटीवी कैमरा, परफ्यूम, चॉकलेट, पानी, सैनिटाइजर, बबल गन, डस्टबिन और राधा-कृष्ण की तस्वीर तक लगी थी। इतना ही नहीं, यात्रियों के लिए फीडबैक डायरी भी रखी गई थी।

विज्ञापन



कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

 


देखें वीडियो-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanket Kankarej (@teknas.reverse)


ऑटो में मिलीं ऐसी लग्जरी सुविधाएं
सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए यात्री ने बताया कि ऑटो में बैठने के बाद उसकी नजर धीरे-धीरे वहां मौजूद अलग-अलग चीजों पर गई। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे ने उसका ध्यान खींचा, जिससे उसे सुरक्षा का एहसास हुआ। वहीं पानी, सैनिटाइजर और डस्टबिन जैसी सुविधाएं देखकर उसे लगा कि ड्राइवर ने यात्रियों की छोटी-छोटी जरूरतों का भी खास ख्याल रखा है।ऑटो में चॉकलेट, परफ्यूम, बबल गन और राधा-कृष्ण की तस्वीर जैसी चीजें भी मौजूद थीं, जिसने इस सफर को और खास बना दिया। यात्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऑटो में शायद ऐसी और भी कई चीजें थीं, जिन्हें वह 3 किलोमीटर के छोटे से सफर में नोटिस ही नहीं कर पाया।


उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान


ऑटो ड्राइवर ने शेयर किया BMW से जुड़ा मजेदार किस्सा
इस ऑटो के ड्राइवर ने यात्री को एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। जिसमें उसने बताया कि एक बार एक ग्राहक की बीएमडब्ल्यू सर्विस सेंटर में गई हुई थी। मजबूरी में उस व्यक्ति ने इसी ऑटो से सफर किया लेकिन सफर खत्म होने के बाद उस ग्राहक ने कहा कि उसे बीएमडब्ल्यू के मुकाबले इस ऑटो में ज्यादा मजा आया।



वीडियो पर लोगों के रिएक्शन 
सुविधाओं से भरपूर अनोखे ऑटो के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आपके ऑटो ने दिल जीत लिया, अब तो इसमें सफर करने का मन कर रहा है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- उन्होंने कितनी दूरी के लिए कितने रुपये किराए के तौर पर लिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed