फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Australia skydive grandfather jumps from 18000 feet jai hind jai bharat slogans video goes viral

Viral Video: उम्र के इस पड़ाव पर भी गजब का साहस, स्काईडाइविंग के दौरान 18 हजार फीट से कूदे दादाजी

Sun, 28 Jun 2026 12:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 28 Jun 2026 12:12 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से स्काईडाइविंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दादाजी ने 18 हजार फीट की ऊंचाई से कूदकर जो किया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
Australia skydive grandfather jumps from 18000 feet jai hind jai bharat slogans video goes viral
स्काईडाइविंग करते दादाजी ने दिखाया जबरदस्त जज्बा - फोटो : @ankitranabigmouth

विस्तार

Grandpa skydive Viral video: स्काईडाइविंग एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें व्यक्ति हेलीकॉप्टर से हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाता है। पहली बार स्काईडाइविंग करने वाले लोग आमतौर पर प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर के साथ टैंडम स्काईडाइव करते हैं। लेकिन ये करना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती। हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए आपको हिम्मत के साथ जज्बा भी चाहिए होता है। सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से स्काईडाइविंग का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादाजी ने 18 हजार फीट की ऊंचाई से कूदकर जो किया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि दादाजी ने न सिर्फ बिना डरे स्काईडाइविंग की, बल्कि हवा में उड़ते हुए पूरे जोश के साथ 'जय हिंद, जय भारत, के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन


Viral Video: जब पीछे दौड़ा 300 किलो का भालू, महिला ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान

विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक भारतीय युवक (अंकित) अपने दादाजी को ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग कराने ले जाते हैं। अंकित बताते हैं कि,  इससे पहले भी उनके दादाजी 15 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव कर चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने रोमांच का स्तर बढ़ाते हुए 18 हजार फीट से छलांग लगाने का फैसला किया। वीडियो में जब अंकित अपने दादाजी से पूछते हैं कि बाबा, डर तो नहीं लग रहा? इस पर दादाजी बिना एक पल सोचे मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं-  कि डरता कौन है मैं? जिसके बाद स्काईडाइव शुरू होते ही दादाजी पूरे उत्साह के साथ "जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा" के नारे लगाने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankit Big Mouth (@ankitranabigmouth)


स्काईडाइविंग के इस वीडियो को भारतीय युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं हजारों लोग दादाजी के आत्मविश्वास और जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- Dada Ji Skydiving, 18,000 Feet in Australia

Viral: आसमान में उड़ते हुए पैराग्लाइडिंग पायलट ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Video: भीषण गर्मी से बचाने के लिए पेड़ो पर लगाया नेचुरल AC, इंटरनेट पर छाया चीन का अनोखा तरीका

18 हजार फीट से स्काईडाइविंग करते दादाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, मुझे जिंदगी में ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, दादाजी में आज के कई युवाओं से ज्यादा हिम्मत है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि, दादाजी ने साबित कर दिया कि जिंदगी जीने का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed